देवरिया। गोवा में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में आग लगने से भयानक हादसा हो गया। हादसा बागा इलाके के ‘Birch by Romeo Lane’ नाइट क्लब में हुआ। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें डांस क्लब में आग लगते हुए देखा जा सकता है। हादसे में 25 लोगों की मौत हुई है जिसमें पर्यटक भी शामिल हैं।
कैसे हुआ हादसा?
शुरुआती जांच में सिलेंडर ब्लास्ट से हादसा होना बताया जा रहा है, हालांकी अभी अधिकारिक रूप से जांच रिपोर्ट आनी बांकी है। नाइट क्लब में मौजूद कुछ लोगों के अनुसार आग नाइट क्लब की छत से फैलनी शुरु हुई जैसा की वीडियो में भी देखा जा सकता है। मृतकों में 4 लोगों की पहचान पर्यटकों के रूप में हुई है जबकी 14 स्टाफ मेंबर्स बताए जा रहे हैं। वहीं कुछ शवों की पहचान अभी भी बांकी है। हादसे में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हुआ हैं जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हादसे पर आया सीएम का बयान
सीएम प्रमोद सावंत ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे वाली जगह का दौरा भी किया। सीएम ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर किचन स्टाफ के लोग हैं वहीं 3 से 4 पर्यटक भी शामिल हैं। सीएम की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने कहा हादसे में दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा क्लब में फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन हो रहा था। सीएम ने उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की बात कही हैं जिन्होंने नियमों को ताक में रखकर नाइट क्लब के चलने की अनुमति दी थी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जाता दुख
गोवा हादसे पर दुख जताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा- “उत्तरी गोवा में हुई आग की घटना से अत्यंत दुखी हूं। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। पीड़ित परिवार के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर उन्हें इस दुख की घड़ी में शक्ति दे। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करती हूं।”
पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने एक्स अकाउंट पर गोवा हादसे पर दुख जताया है साथ ही पीएम ने मुआवजे का ऐलान भी किया है। पीएम ने लिखा- “गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से फोन पर बात करके हादसे की जानकारी ली है। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करेगी।”
पीएम ने प्रधानमंत्री राहत कोष (PMNRF) से मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने का भी ऐलान किया है।