देवरिया। अगर आपके मोबाइल फोन पर अचानक तेज बीप की आवाज आए और कुछ सेकेंड बाद आपदा से जुड़ा मैसेज सुनाई दे, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट टेस्ट (Emergency Mobile Alert Test) का हिस्सा है।

देशभर में होगा सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का टेस्ट

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) शनिवार 2 मई 2026 को सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम (Cell Broadcast Alert System) का राष्ट्रव्यापी परीक्षण करेगा।इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाने की व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।

ड्रील के दौरान न घबराएं

इस परीक्षण के दौरान लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक अलर्ट नोटिफिकेशन आ सकता है।इसके साथ तेज आवाज या वाइब्रेशन भी महसूस हो सकता है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि यह कोई असली आपदा नहीं है, बल्कि केवल एक ड्रील (Mock Drill) है।

किन क्षेत्रों में मिलेगा अलर्ट

यह टेस्ट देश के कई हिस्सों में किया जाएगा, जिसमें दिल्ली-एनसीआर और राज्यों की राजधानियां शामिल हैं। हालांकि, सीमावर्ती क्षेत्रों और जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, उन्हें इस परीक्षण से बाहर रखा गया है।

अलर्ट आने पर क्या होगा

ड्रील के दौरान मोबाइल पर एक इमरजेंसी मैसेज फ्लैश हो सकता है, जो तेज साउंड के साथ आएगा। यह संदेश सिर्फ सिस्टम की जांच के लिए होगा और इसका किसी वास्तविक खतरे से कोई संबंध नहीं है।

ड्रील का उद्देश्य क्या है

इस इमरजेंसी अलर्ट टेस्ट (Emergency Mobile Alert Test) का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय सही और समय पर जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। इसके जरिए सरकार कम्युनिकेशन सिस्टम की तैयारी को परखना चाहती है, ताकि किसी भी संकट में लोगों को तुरंत अलर्ट किया जा सके।

लोगों से अपील

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल पर अलर्ट आने पर घबराएं नहीं और इसे एक सामान्य परीक्षण के रूप में लें। यह पहल देश की आपदा प्रबंधन प्रणाली को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।