देवरिया न्यूज़

: :

उत्तर भारत में ठंड ने दी दस्तक, यूपी के इन शहरों में दिखेगा घना कोहरा, जानें अपने जिले का हाल

देवरिया : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड पड़नी शुरू हो गई है। दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में भी न्यूनतम तापमान गिर रहा और मौसम ठंडा हो रहा है। आने वाले समय में इन राज्यों में ठंड तेजी से बढ़ सकती है। मौसम विभाग (IDM) के अनुसार यूपी के कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं बीते दो दिनों के मुकाबले हवा की रफ्तार भी धीमी रहेगी, इस वजह से तापमान में ज्यादा गिरावट होने की संभावना नहीं है।

लखनऊ

लखनऊ में बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि सोमवार को जिले में ठंड से हल्की राहत मिलेगी। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है।

वाराणसी में ठंड बढ़ने की संभावना

वाराणसी में अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। जिले में सोमवार को तेज हवाओं के कारण ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि वाराणसी में वायु प्रदुषण खराब श्रेणी में है। बीएचयू वाले इलाके में रविवार की सुबह AQI 124 दर्ज किया गया है।

नोएडा में तापमान की गिरावट

दिल्ली एनसीआर के इस इलाके में सोमवार को तापमान में गिरवाट होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। नोएडा में सोमवार को वायु प्रदुषण ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में दर्ज किया गया। नोएडा के सेक्टर 62 में AQI 328 दर्ज किया गया है।

प्रयागराज का मौसम

प्रयागराज में सोमवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। जिले में सोमवार को हवा की रफ्तार धीमी रहने की संभावना है। प्रयागराज में सोमवार को वायु प्रदुषण बहुत खराब श्रेणी में है। यहां सोमवार सुबह AQI 202 दर्ज किया गया है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश में बारिश

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में आज और कल भारी बारिश होगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *