देवरिया न्यूज़

: :

Tirgrahi Yog 2022: साल के अंत में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

देवरिया : वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह और नक्षत्रों का राशि परिवर्तन समय-समय पर होता रहता है, जिससे त्रिग्रही योग और राजयोग का निर्माण होता है। इन योगों का असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर देखने को मिलता है। जब तीन ग्रह किसी एक राशि में आते हैं और उनकी युति से जो योग बनता है, उसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। त्रिग्रही योग का विशेष महत्व है।

साल 2022 का आखिरी त्रिग्रही योग 28 दिसंबर 2022 को बनने जा रहा है। इस राशि में शनि देव पहले से विराजमान हैं। बुध ग्रह 28 दिसंबर 2022 को इसमें गोचर करेंगे और अगले दिन यानी 29 दिसंबर 2022 को शुक्र देव इस राशि में विराजमान होंगे। इस तरह मकर राशि में साल के आखिरी त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इससे पहले 16 दिसंबर को धनु राशि में बुध, शुक्र और सूर्य के विशेष संयोजन से बना था। आइए जानते हैं कि इसका किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा.

त्रिग्रही योग इन राशियों के लिए है खास

मेष राशि

दिसंबर 2022 में बुध, शुक्र और शनि की युति से बनने जा रहा त्रिग्रही योग मेष राशि के जातकों के लिए बहुत लाभकारी माना जा रहा है। यह योग व्यापारिक दृष्टि से आपको अत्यंत शुभ परिणाम देगा। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। बचत में लाभ होगा। निवेश से जुड़ी रणनीतियां लंबे समय तक आपको लाभ देंगी। इस त्रिग्रही योग के चलते नए साल की शुरुआत में आपको बहुत ही शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

मकर राशि

साल का अंतिम त्रिग्रही योग मकर राशि में ही बनने जा रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों को ज्यादा लाभ मिल सकता है। शनि, बुध और शुक्र की अनुकंपा से मकर राशि के जातक कई मोर्चों पर लाभ अर्जित करेंगे। मकर राशि के जातकों का करियर नई उड़ान भर सकता है। नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। करियर, कारोबार में लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। त्रिग्रही योग आपको बड़े नुकसान से बचाकर रखेगा।

कुंभ राशि

इसी तरह कुंभ राशि के जातकों को भी इस त्रिग्रही योग से कई शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। खासतौर से कुंभ राशि के छात्रों को ये उत्तम परिणाम दे सकता है। पढ़ाई-लिखाई करने वालों की एकाग्रता में सुधार होगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जो लोग शनि के कारण परेशान चल रहे थे, उन्हें भी राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्य की प्रशंसा हो सकती है। इस दौरान आपको प्रमोशन या इन्क्रीमेंट भी मिल सकता है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *