देवरिया न्यूज़

: :

इस बार अलग रंग में दिखी झांकिया, राम-श्याम और मां दुर्गा की इन झांकियों पर खूब बजी तालियां

देवरिया। हर साल की तरह इस बार भी लोकतंत्र का त्योहार गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में बहुत सारी खास बातें थीं जैसे- कर्तव्य पथ पर पहली बार परेड का निकलना, दर्शकों की प्रथम पंक्ति में श्रमजीवियों को जगह दी गई, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहली बार ध्वजारोहण किया। इस गणतंत्र दिवस को और खास बनाया 23 झांकियों ने। इनमें 17 झांकियां अलग-अलग राज्यों की थीं और 6 अलग-अलग मंत्रालयों की । सभी राज्यों की झांकी में भी एक खास बात थी कि सभी ने अपने-अपने राज्य की आस्था के केंद्र को झांकी में स्थान दिया था।


इन राज्यों की झांकियां हुई प्रदर्शित
गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में देश से कुल 17 राज्यों ने भाग लिया। आंध्र प्रदेश, असम, लद्दाख, उत्तराखंड, त्रिपुरा, गुजरात, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मिर, केरल, वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा, दादर नगर हवेली और दमन एवं दिव और उत्तर प्रदेश की झांकियां कर्तव्य पथ पर देखने को मिली।

राज्यों की झांकियां नारी शक्ति और पर्यटन पर थी केंद्रित
राज्यों की झांकियों में ज्यादातर झांकियों का थीम नारी शक्ति और स्थानीय पर्टन थी। साथ ही लगभग सभी राज्यों ने अपने लोक नृत्य के साथ झांकी प्रदर्शन किया। त्रिपुरा की झांकी में महिलाओं की भागीदारी से पर्यटन को मिल रहे प्रोत्साहन और जैविक खेती को दिखाया गया।अरुणाचल प्रदेश ने अपनी झांकी में टूरिज्म सेक्टर का प्रदर्शन किया। झांकी में एडवेंटर, स्पोर्ट्स, इकोलॉजी, कल्चर, रिलिजन, हिस्ट्री और आर्कियो लॉजी में भी पर्यटन की संभावनाओं का प्रदर्शन किया।

केरल की झांकी की थीम भी नारी शक्ति पर आधारित थी। झांकी में नारी शक्ति पुरस्कार की विजेता कात्यायनी अम्मा की मूर्ति लगाई गई थी जिन्होंने 96 वर्ष की आयु में साक्षरता की परीक्षा पास की थी। इसके साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नानचियम्मा की प्रतिमा भी लगाई गई थी।

UP की झांकी में दिखी अयोध्या का दीपोत्सव
उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले दीपोत्सव को दर्शाया गया था। 2017 से चले आ रहे दीपोत्सव की झांकी में राम-जानकी के वनवास से आने के बाद अयोध्या में होने वाले उत्सव को दिखाया गया था। उत्तर प्रदेश की झांकी ने सभी का मन मोह लिया।

हरियाणा की झांकी भी थी खास
हरियाणा की झांकी में महाभारत काल को प्रदर्शित किया गया। झांकी में कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण के द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश को प्रदर्शित किया गया था। इसके साथ ही झांकी के अगले हिस्से पर श्री कृष्ण के विराट रूप की प्रतिमा लगाई गई थी। हरियाणा में हर साल कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता उत्सव मनाया जाता है।

बंगाल की झांकी में दुर्गा पूजा की भव्यता
यूनेस्को ने बंगाल के दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया है। इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए बंगाल ने अपनी झांकी में दुर्गा पूजा को प्रदर्शित किया। जिसमें दुर्गा मां के भव्य पंडाल सजाए गए थे और बंगाल की महिलाओं को पारंपरिक वेशभूषा में पूजा अर्चना करते हुए और नृत्य करते हुए दिखाया गया था।


इन मंत्रालयों की झांकियों ने भी बढ़ाई शोभा
इसके अलावा कर्तव्य पथ पर गृह मंत्रालय की दो झांकिया नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की झांकिया प्रदर्शित हुईं। साथ ही जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने जनजातीय छात्रों के लिए बने एकलव्य विद्यालय की झांकी प्रदर्शित की। साथ ही केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने भी अपनी झांकी का प्रदर्शन किया। इस बार रेल मंत्रालय की तरफ से

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *