देवरिया। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार हर 3 साल में अधिकमास आता है लेकिन सावन महीने में आने वाला अधिकमास बहुत शुभ होता है। इस बार यह संयोग पूरे 19 सालों के बाद बना है। इस साल अधिकमास में लक्ष्मीनारायण योग बन रहा है। जो कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आइये जानते हैं वो कौन-कौन से राशियां हैं, जिनके लिए सौभाग्य लेकर आ रहा है पुरुषोत्तम मास।
मेष राशि-मेश राशि के जातकों लिए अधिकमास उन्नति लेकर आने वाला है। इस महीने में ऐसे योग बन रहे हैं जो मेष राशि के जातकों को करियर मे तरक्की दिला सकते हैं। इनका पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहने वाला है और आय के नए रास्ते इनके लिए खुलने वाले हैं। अगर आप नया व्यापार चालू करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा।
वृषभ राशि- लक्ष्मीनारायण योग का सबसे अधिक लाभ जिस राशि को मिलने वाला है वह राशि है वृषभ। इस राशि के जातकों का भाग्य इस समय पूरा-पूरा साथ देने वाला है। ये अगर अभी कहीं पैसे लगाने की सोच रहे हैं या करियर बदलने का मन बना रहे हैं तो यह उनके लिए सबसे अनुकूल समय है। इनके भाग्य रेखा अभी इनका साथ देने की स्थिति में है। इस योग में वृषभ राशि वालों को प्रेम संबंध और विवाह से संबंधित भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
कन्या राशि-कन्या राशि के जातक अधिकमास में खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। कन्या राशि के लोगों के लिए ऐसे योग बन रहे हैं जिससे ये अपने करियर को भी नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। इस माह में विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। आपके कार्यस्थल पर हो सकता है आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाए। ऐसे में आप उसे स्वीकार करें। आप अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक पूरी कर सकेंगे।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए भी मलमास शुभ होने वाला है। इनको अभी भाग्य का साथ मिलेगा। कई दिनों से जिन परेशानियों से सिंह राशी के जातक जूझ रहे हैं, हो सकता है मलमास में उन्हें इस परेशानी से मुक्ति मिल जाए। दांपत्य जीवन में नई खुशहाली आएगी साथ ही अलग-अलग जगहों से धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। जिन जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी ,है उन्हें भी लाभ होने वाला है।
तुला राशि- अधिकमास तुला राशि के जातकों को अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता दिलाने के लिए योग बना रहा है। लक्ष्मीनारायण योग से तुला राशि के जातकों के व्यक्तित्व में बदलाव लाएगा साथ ही शुभ परिणाम देने वाला समय लाएगा। तुला राशि वालों के लिए मलमास में लक्ष्मीनारायण योग से धन की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं।