देवरिया। ‘उड़नपरी’ कही जाने वाली धाविका पीटी ऊषा को भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया है। पीटी ऊषा भारतीय ओलिंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनीं। वे निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। पीटी उषा ने कई बार देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। एशियन गेम्स समेत अन्य प्रतिस्पर्धाओं में कई मेडल जीत कर उन्होंने वतन की झोली में डाले हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में पद्म श्री पीटी ऊषा को राज्यसभा सदस्य नामित किया था।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने ट्वीट में ये कहा
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर कहा-“ गोल्डन गर्ल पीटी ऊषा को भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर बधाई। मैं अपने देश के सभी खेल नायकों को प्रतिष्टित आईओए का पदाधिकारी बनने पर भी बधाई देता हूं। देश को उन पर गर्व है”।
नामंकन से पहले ट्वीट कर दी थी जानकारी
पीटी उषा ने नामांकन दाखिल करने से पहले ट्वीट कर जानकारी दी थी। उन्होने लिखा था- “साथी एथलीट्स और राष्ट्रीय संघों के समर्थन के साथ आईओए के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करते हुए खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं”। पीटी ऊषा के साथ 14 और लोगों ने अलग-अलग पद के लिए नामांकन दाखिल किया था।

उड़नपरी के नाम से हैं मशहूर
पीटी ऊषा के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं। 58 साल की पीटी ऊषा ने कई एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। 1984 के ओलंपिक में 400 मीटर बाधा दौड़ में वो एक सेकंड के 100वें भाग से पोडियम फिनिश करने से चूक गई थीं लेकिन उनका 55.42 सेकंड की उनकी टाइमिंग अब भी एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड है, जिसे अब तक कोई नहीं तोड़ सका है। http://newsdeoria.com/film-on-shri-ram-mandir-history-in-ayodhya/
http://newsdeoria.com/tata-group-can-buy-bisleri-international-shares/