देवरिया। फ्रांस में हो रहे दंगे हर दिन और हिंसक होते जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा एक युवक की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन ने पूरे देश में हिंसक रूप ले लिया है। देश का लगभग हर बड़ा शहर प्रदर्शनकारियों की आग में जल रहा है। प्रदर्शन के चलते बड़े पैमाने पर सार्वजनिक और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इस बीच वहां पर दंगों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजने की मांग हो रही है। जानते हैं किसने और क्यों की सीएम योगी को बुलाने की मांग की है। और आखिर क्या है इस दावे का सच।
जर्मनी के प्रोफेसर डॉक्टर एन जॉन ने की मांग
यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से संबंधित मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर और प्रोफेसर एन जॉन कैम के नाम से एक ट्विटर अकाउंट ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि- ‘फ्रांस में दंगे की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारत को सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजना चाहिए और वह इसे 24 घंटे के भीतर रोक सकते हैं।’ डॉक्टर कैम यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी के भी एक प्रमुख सदस्य हैं। हालांकि कुछ लोगों का दावा है कि ये फेक अकाउंट है।
क्या हैं फ्रांस में हो रहे दंगों का कारण
फ्रांस में हो रहे दंगों का मुख्य कारण हैं वहां की पुलिस के द्वारा एक युवक की हत्या। दरअसल एक युवक ने पेरिस में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए रेड सिग्नल तोड़ा उसके बाद जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो युवक बस लेन में चढ़ गया। उसे रोकने के लिए पुलिस ने उसकी कार रोकी पर इसका बाद भी जब वह वहां से भागने लगा तो एक पुलिस अफसर ने उसके सीने पर गोली चला दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसी घटना के विरोध में लोग पूरे देश में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
फ्रांस में हालत बेहद गंभीर
प्रदर्शनकारियों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा। उपद्रवी रोज कई सरकारी और निजी लाइब्रेरी, बैंक और दुकानों को आग के हवाले कर रहे हैं। हजारों की संख्या में गाड़ियों और दुकानों में आग लगा दी गई है। इस सोशल मीडिया में जारी कई वीडियों में लोगों के द्वारा बैंक और दुकानों से सामान की लूटपाट करने का भी वीडियो सामने आया है। पुलिस ने भी सरकार से कुछ कड़ा कदम ना उठाने की स्थिति में विद्रोह करने की चेतावनी दे डाली है।