देवरिया न्यूज़

: :

छत्तीसगढ़: भिलाई में फ्री होकर जिम करेंगी महिलाएं, तैयार हो रहे पिंक गार्डन

छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई के नगर निगम ने महिलाओं के लिए खास पहल की है। नगर निगम ने पिंक गार्डन तैयार किया है। ये गार्डन विशेष तौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसे पिंक गार्डन नाम दिया गया है। पिंक गार्डन तैयार करने के पीछे महिलाओं को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने की सोच है। इस गार्डन में औरतों को ओपन जिम के अलावा बहुत सी सुविधाएं दी गई हैं।
शहर में और भी ओपन जिम हैं लेकिन असामाजिक तत्वों की भीड़ होने की वजह से महिलाएं हर जगह एक्सरसाइज करने में सहज महसूस नहीं करती हैं। पिंक गार्डन के तैयार हो जाने से अब महिलाओं की इस समस्या का समाधान मिल गया है। केवल महिलाओं के लिए होने के कारण इसे रंग भी गुलाबी दिया गया है। यहां पुरुषों के लिए नो एंट्री है। महिलाएं सहज होकर यहां एक्सरसाइज कर सकती हैं।


फ्री होकर एक्सरसाइज और योगाभ्यास कर सकती हैं महिलाएं
इस गार्डन में ओपन जिम तो बनाया गया है, साथ ही योगाभ्यास के लिए कारपेट ग्रास बिछाई गई है। हर गार्डन में साफ सुधरे वॉशरूम बने हुए हैं, इसके साथ ही महिला समूह द्वारा स्टॉल भी लगाया जा रहा है। गार्डन का मेंटेनेंस भी महिला समूह द्वारा ही किया जाएगा।


कैसे तैयार किए गए पिंक गार्डन
पिंक गार्डन तैयार करने के लिए अलग से जद्दोजहद नहीं करनी पड़ी। पहले से ही तैयार गार्डन्स में से 5 को रेनोवेट कर पिंक गार्डन के रूप में तैयार किया गया है। नगर निगम के तहत 5 जोन हैं। प्रत्येक जोन में एक पिंक गार्डन विकसित किया गया है, जिससे शहर की लगभग सभी महिलाओं को इसका फायदा मिल सके।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *