देवरिया न्यूज़

: :

न्यूजीलैंड में आतिशबाजी के साथ लोगों ने किया नए साल का स्वागत, ऑस्ट्रेलिया में भी जश्न का माहौल

देवरिया : न्यूजीलैंड के लोगों ने नए साल 2023 का आतिशबाजी और लाइट शो के बीच जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोग खुशी का इजहार करते हुए नजर आए। ऑकलैंड नए साल को सेलिब्रेट करने वाला दुनिया का पहला प्रमुख शहर है। ऑकलैंड के सबसे फेमस स्काई टॉवर को जगमगाती लाइटों से सजाया गया। ऑकलैंड में नए साल की पूर्व संध्या समारोह के दौरान स्काईटॉवर से आतिशबाजी की गई।

बता दें कि न्यूजीलैंड का ऑकलैंड दुनिया के सबसे पूर्वी भाग में स्थित एक प्रमुख शहर है। दरअसल, नया दिन दुनिया के पूर्वी हिस्से से शुरू होता है। इसलिए दिन की शुरुआत यहां पर पहले होती है। यहां पिछले साल 2022 में भी कोरोना के समय नए साल के जश्न को मनाया था।

ऑकलैंड में मौजूद स्काई टॉवर शहर के सबसे प्रतिष्ठित इमारतों में से एक है। ये टावर 25 साल पुराना है। इसकी हाइट 328 मीटर ऊंची है। नए साल 2023 के सेलिब्रेशन के दौरान शानदार आतिशबाजी की गई, रात में आतिशबाजी के वजह से पूरा आसमान रोशन करने लगा,जिसे मीलों दूर से देखा जा सकता है।

भारत समेत अन्य देशों में नए साल का जश्न
रात 11 बजे से म्यांमार, साढ़े 11 बजे बांग्लादेश, 11:45 मिनट पर नेपाल और ठीक 12 बजे भारत व श्रीलंका में नए साल का जश्न मनाया जाता है। रात एक बजे पाकिस्तान में नए साल का स्वागत होता है। इसके अलावा एक जनवरी को सुबह 11:30 से अमेरिका में नए साल का जश्न होता है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *