देवरिया : नया साल 2023 शुरू होने में अब हफ्ता भर ही बाकी है। लेकिन सभी के मन में अगले साल के बारे में जानने की जिज्ञासा है कि आने वाला समय उनके लिए क्या लेकर आएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2023 के जनवरी महीने में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ऐसी रहेगी जो चार राशि वालों को छप्पर फाड़ पैसा देगी। दरअसल, नया साल कर्क, तुला, धनु और कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर अपार सफलता मिलेगी। जबकि कन्या राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहना होगा। आइए जानते हैं कि नया साल आपके लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
जनवरी 2023 में शनि गोचर होने जा रहा है जो सभी राशि वालों पर बड़ा असर डालेगा। खासतौर पर मेष राशि वालों को बड़ा फायदा हो सकता है। करियर में बदलाव के साथ बड़ी सफलता भी मिलेगी। बदलाव के बाद से खूब धन मिलेगा। आने वाले वर्ष के आरम्भ में संपत्ति का लाभ हो सकता है। सूर्य देव की उपासना विशेष लाभकारी होगी।
वृष राशि
इस राशि के जातकों को शुरुआत में काम को लेकर थोड़ी मुश्किलें परेशान कर सकती हैं। लेकिन आर्थिक दशाओं में धीरे-धीरे सुधार हो जाएगा। साल के मध्य के बाद संपत्ति का लाभ होने की संभावना है। नये साल में डूबे हुए और रुके हुए पैसे निकालने में सफल हो सकते हैं। शनि देव की उपासना करने से बहुत लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि
नये साल में मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। लेकिन पुरानी समस्याओं को निपटने में काफी पैसा खर्च होगा, लेकिन आपका आर्थिक मैनेजमेंट बहुत अच्छा बना रहेगा। इस वर्ष नए व्यवसाय के शुरुआत का योग बन रहा है। पूरे वर्ष भगवान शिव की उपासना करने से लाभ होगा।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों का तमाम समस्याएं हल होने वाला साल होगा। धन के और संपत्ति के मामले बहुत अच्छे रहेंगे। वर्ष की शुरुआत से ही धन मिलना शुरू हो जाएगा। इस वर्ष आप नया वाहन खरीद सकते हैं। नियमित रूप से शनि देव की उपासना करने से बहुत लाभ होगा।
सिंह राशि
नये साल में सिंह राशि के जातकों का करियर और धन के मामले में मध्यम वर्ष रहेगा। हालांकि धन संबंधी कार्य भी पूरे होंगे। नई संपत्ति का लाभ होने की संभावना बनती है। शेयर बाजार, जुए, सट्टे से दूर रहें। नियमित रूप से सूर्य देव की उपासना करें।
कन्या राशि
कुल मिलाकर वर्ष मध्यम कहा जाएगा। आर्थिक और संपत्ति के मामले साधारण रहेंगे। दिया हुआ धन फंस सकता है, सावधान रहने की आवश्यकता है। अभी वाहन और संपत्ति न खरीदें। बृहस्पति देव की उपासना करना लाभकारी होगा।
तुला राशि
इस राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष बहुत अच्छा होने से तमाम समस्याएं दूर हो जाएगी। रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। रुका हुआ या डूबा हुआ धन मिलने की संभावना का योग बन रहा है। कर्ज के लेन देन में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। भगवान शिव को जल अर्पित करने से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि
इस वर्ष आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होता जाएगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। फंसे हुए और डूबे हुए धन को निकालने का प्रयास करें। धन उधार देने और बांटने से भी बचाव करें। शनिवार को कुछ न कुछ दान करते रहने से लाभ होगा।
धनु राशि
इस राशि के जातकों का नया साल बहुत अच्छा रहने वासा है। नया कारोबार और संपत्ति का सुख प्राप्त होगा। धन की स्थिति में लगातार सुधार होता जाएगा। वाहन और भवन का लाभ हो सकता है। इस वर्ष धन के निवेश में सावधानी बरतें। सूर्य देव को जल अर्पित करें।
मकर राशि
करियर में परिवर्तन और बड़ी सफलताएं मिलेंगी। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। इस वर्ष सम्पत्ति खरीदने और बेचने के योग बनते हैं। इस वर्ष खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से लाभ होगा।
कुम्भ राशि
कुल मिलाकर यह वर्ष उत्तम रहने वाला है। आर्थिक और कारोबार के मामले में काफी सफलताएं मिलेंगी। बिना वजह कर्ज लेने देने से बचाव करें। स्वास्थ्य के मामले में खर्चे बढ़ सकते हैं। भगवान शिव की नियमित रूप से उपासना करने से लाभ मिलेगा।
मीन राशि
आर्थिक दशाओं और नौकरी में स्थिरता आएगी। बहुत हद तक कर्जों के बोझ से छुटकारा मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। अनावश्यक फिजूलखर्ची से बचाव करें। नियमित रूप से शनि मंत्र का जाप करना लाभकारी होगा।
ये भी पढ़ें : साल 2022 का आखिरी सप्ताह इन तीन राशियों के लिए है लकी , जानें अपने राशि का हाल