देवरिया। इंतजार खत्म हुआ। मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने पहले 4 जून तक मानसून के केरल पहुंचने की संभावना जताई थी। सामान्यतौर पर 1 जून के आसपास मानसून केरल पहुंच ही जाता है। इस बार मानसून आने में 7 दिन की देरी हुई है।
माना जा रहा है कि 18-20 जून के बाद मानसून उत्तर प्रदेश पहुंच सकता है। 10 जून के बाद प्रदेश में बारिश शुरू हो सकती है।
चक्रवाती तूफान की भी है संभावना
मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के आने वाले कुछ घंटों में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की भी संभावना जताई है। अगले 4-5 दिनों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लू चल सकती है। ये तूफान अरब सागर में उत्तर की ओर बढ़ सकता है। मछुआरों को अरब सागर में ना जाने की भी चेतावनी दी गई है।
