देवरिया। फैशन की सबसे बड़ी नाइट मानी जाने वाली ‘मेट गाला 2023’ हर बार की तरह इस बार भी ग्लैमर से भरपूर रही। रेट कार्पेट पर एक से बढ़कर बॉलीवुड और हॉलीवुड के सितारों ने अपने जलवे बिखेरे। ‘मेट गाला’ हर साल मई महीने के पहले सोमवार को न्यूयॉर्क में रखी जाती है। फैशन और फिल्मों से जुड़े बड़े-बड़े सितारे मेट गाला में सिरकत करते हैं। इसमें हर साल भारत की भी मशहूर हस्तियां भाग लेती हैं। मेट गाला में इस बार की थीम ‘कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी’ रखी गई है।

प्रियंका ने पहना करीब 2 अरब का नेकलेस
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मेट गाला में अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थी। इस बार रेड कार्पेट पर प्रियंका के लुक या उनके ड्रेस से ज्यादा उनके नेकलेस की चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका ने जो नेकलेस पहना है उसकी कीमत करीब 2 अरब बताई जा रही है। क्योंकी मेट गाला एक चैरिटेबल इवेंट होता है इसलिए प्रियंका के इस नेकलेस को बाद में नीलाम करने की बात कही जा रही है।

आलिया भट्ट ने मेट गाला में किया डेब्यू
इस बार के मेट गाला में आलिया भट्ट ने पहली बार रेड कारपेट पर वॉक किया। पहली बार मेट गाला अटेंड करने के कारण उनके फैंस को उनके लुक का बेसब्री से इंतजार था। आलिया भट्ट ने व्हाइट कलर की ड्रेस बनी थी जिसे नेपाली-अमेरिकी डिजाइनर प्रबल गुरूंग ने डिजाइन किया था। बताया जा रहा है इस ड्रेस को डिजाइन करने में करीब 30 लाख मोतियों का इस्तेमाल किया गया है। इस ड्रेस के साथ मिनिमल मेकअप में आलिया डॉल की तरह नजर आ रही थीं।

क्रिस्टल जड़ी साड़ी में ईशा अंबानी लगीं बेहद खूबसूरत
बॉलिवुड स्टार्स के साथ ही मुकेस अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने भी मेट गाला में पहुंची। उन्होंने प्रबल गुरुंग की डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी। हजारों क्रिस्टल से सजी काली साड़ी में ईशा अंबानी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। असल में ईशा का ड्रेस एक गाउन था जिसे इस तरह से डिजाइन किया गया था कि वो साड़ी की तरह लुक दे रहा था। ईशा ने क्रिस्टल वाली साड़ी के साथ डायमंड ज्वेलरी पहनी हुई थी जो उनके लुक को कम्पलीट कर रही थी।

भारत में बनाया गया है मेट गाला का रेड कार्पेट
दुनिया के सबसे बड़े चैरिटेबल फैशन इवेंट मेट गाला का रेड कार्पेट काफी अहम होता है। आपको जानकर अच्छा लगेगा कि इस बड़े इवेंट के रेड कार्पेट को भारत में बनाया गया है। इसे केरल के डिजाइन हाउस ने तैयार किया है जो बुनाई के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस बात की जानकारी डिजाइन हाउस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी और लिखा- “हमारी टीम के लिए लगातार दूसरी बार मेट गाला को कार्पेट देना गर्व की बात है।” इस बार का कार्पेट पूरी तरह रेड नहीं था बल्कि थीम के अनुसार फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड से प्रभावित था। कार्पेट पर रेड और ब्लू कलर से लाइन्स बनी हुई थीं।