देवरिया न्यूज़

: :

Paush Amavasya: साल की आखिरी अमावस्या आज, कुंडली में है पितृ दोष तो पौष अमावस्या पर करें ये काम

देवरिया : हिन्दू धर्म में अमावस्या का बहुत महत्व होता है। इस दिन स्नान दान करने से ज्यादा फल मिलता है। लेकिन साल 2022 की आखिरी अमावस्या 23 दिसंबर को है। इसको पौष अमावस्या के नाम से भी जानी जाती है। यह बहुत बड़ी अमावस्या है और आखिरी भी, इसलिए इसका महत्व खास है। तो आइए जानते हैं इसका महत्व और शुभ मुहूर्त ।

पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की ​अंतिम तिथि को पौष अमावस्या कहते हैं। इस साल यह तिथि 23 नवंबर 2022 यानी बुधवार को है। इस दिन पितरों को श्राद्ध कर्म करना फलदायी माना गया है। अमावस्या तिथि 23 नवंबर को सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगी और 24 नवंबर को सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी। इस बीच ही दान और स्नान का महत्व है।

पौष माह में स्नान और दान का महत्व

हिन्दू धर्म में पौष मास की अमावस्या को बहुत ही पुण्य फलदायी बताया गया है। माना जाता है कि ये शुभ माह धार्मिक और आध्यात्मिक चिंतन-मनन के लिए यह सर्वश्रेष्ठ होता है। पौष अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए उपवास रखने से ना ही केवल हमारे पितृगण तृप्त और खुश होते हैं बल्कि ब्रह्मा, इंद्र, सूर्य, अग्नि, वायु, ऋषि, पशु-पक्षी समेत भूत प्राणी भी तृप्त होकर प्रसन्न होते हैं।

यह अमावस्या इसलिए खास है क्योंकि यह साल की आखिरी अमावस्या है। इसके साथ ही इस दिन पितृ दोष खत्म होता है। इस दिन नदी में स्नान के बाद पितरों को जल से तर्पण करना चाहिए। इससे पितर प्रसन्न और तृप्त होते हैं। जिन लोगों पर पितृ दोष होता है, उनको अमावस्या के दिन अपने पितरों के लिए पिंडदान, श्राद्ध, तर्पण आदि कार्य करना चाहिए। इसके साथ इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने से कई प्रकार के दोषों से मुक्ति मिल जाती है।

पौष अमावस्या के दिन करें ये काम

  • इस दिन भगवान सूर्यदेव का पूजन करें और उन्हें तांबे के लौटे से जल अर्पित करें।
  • इसके बाद अपने पितरों से पितृ दोष की मुक्ति की प्रार्थना करें।
  • इस दिन अपने पितरों के लिए उनका मनपसंद भोजन बनाएं। पहला हिस्सा गाय को चढ़ाएं, दूसरा कुत्ते को और तीसरा कौवे को चढ़ाएं।
  • इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे अपने पितरों के नाम का घी का दीपक जलाएं।
  • पौष अमावस्या के दिन जरूरतमंदों की मदद करें।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *