देवरिया : करवा चौथ का पावन त्यौहार हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। इस दिन विवाहित महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करती है।
इस साल करवा चौथ दिन एक साथ कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। व्रत के दिन की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग से हो रही है। साथ ही इस दिन शुक्र और बुध के एक ही राशि कन्या में रहने से लक्ष्मी नारायण योग बना रहा है। वहीं बुध और सूर्य भी एक ही राशि में रहकर बुधादित्य योग बना रहे हैं। जबकि शनि स्वराशि मकर और गुरु स्वराशि मीन में रहेंगे। साथ ही चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। कुल मिलाकर ये सभी ग्रह मिलकर बेहद शुभ स्थितियां बना रहे हैं। लिहाजा ऐसी शुभ स्थिति में की गई पूजा-पाठ पति-पत्नी के लिए सौभाग्य लाएगी।
करवा चौथ 2022 योग
सिद्धि योग- 12 अक्टूबर 2022, दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से 13 अक्टूबर, दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक
रोहिणी नक्षत्र- 13 अक्टूबर 2022, शाम 6 बजकर 41 मिनट से 14 अक्टूबर, रात 08 बजकर 47 मिनट तक
कृत्तिका नक्षत्र – 12 बजकर 2022, शाम 5 बजकर 10 मिनट से 13 अक्टूबर शाम 6 बजकर 41 मिनट तक
करवा चौथ व्रत का समय
इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 12 अक्टूबर को रात 1 बजकर 59 मिनट से प्रारंभ होगी, जो 14 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार इस साल करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा।
करवा चौथ 2022 मुहूर्त
कार्तिक माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी आरंभ- 13 अक्टूबर 2022, सुबह 1 बजकर 59 मिनट
कार्तिक माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी समाप्त- 14 अक्टूबर 2022, सुबह 3 बजकर 8 मिनट
करवा चौथ पूजा मुहूर्त- 13 अक्टूबर 2022, शाम 6 बजकर 1 मिनट से शाम 7 बजकर 15 मिनट
चंद्रोदय समय– रात 8 बजकर 19 मिनट
करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा की दांपत्य जीवन के लिए बेहद शुभ फलदाई माना जा रहा है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं मन अनुकूल जीवनसाथी पाने के लिए इस व्रत को करती है।