देवरिया न्यूज़

: :

ये तस्वीर देखकर गर्व से भर जाएंगे आप, तैयार हो रहा है NDA की नारी शक्ति का बैच

देवरिया। इंडियन आर्मी सदर्न कमांड ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है, जिसे देखकर देश की हर लड़की को गर्व महसूस होगा। ये तस्वीर है NDA की पहली महिला कैडेट्स बैच की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है जब NDA में महिलाओं को भी मौका दिया जा रहा है। NDA ने जून में पूरे देश से 19 महिला कैंडिडेट्स का चुनाव किया था। इन कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग सेंटर में पुरुष कैंडिडेट्स की तरह ही ट्रेनिंग दी जा रही है।

3 साल की ट्रेनिंग के बाद किया जाएगा कमिशन
देशभर से चुनी गईं 19 महिला कैंडिडेट्स में 10 सेना के, 6 वायु सेना के और 3 नौसेना की कैडेट्स हैं। इन्हें तीन साल तक कड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी। इस कठिन ट्रेनिंग के बाद इन्हें कमिशन किया जाएगा। महिलाओं का ये पहला बैच 2025 में तैयार होगा। बुधवार को सदर्न कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने सभी कैडेट्स से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।
मीडिया में तस्वीरें आने के बाद लोग सकारात्मक कमेंट्स दे रहे हैं और गर्व का अनुभव कर रहे हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *