देवरिया न्यूज़

: :

Holi 2023: अगली होली तक इन चार राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, हर तरफ मिलेगा लाभ ही लाभ

देवरिया । बुधवार को देशभर में रंगों क त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस होली पर ग्रहों की खास स्थिति बन रही है। ज्योतिष के अनुसार 30 साल बाद शनि अपने स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं। इसी राशि में शनि के साथ सूर्य और बुध की युति बन रही है। इससे होली पर ग्रहों की ऐसी स्थिति बन रह रही है, जिससे कुछ राशियों को लंबे समय तक लाभ देने वाली है। आइए जानते हैं कि इस होली से लेकर अगली होली तक किन राशियों का सितारा बुलंदियों पर रहने वाला है।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों का व्यक्तित्व अगली होली तक प्रभावी बना रहेगा। अच्छे कार्यों को गति देने में वो सफल होंगे। साथ ही प्रबंधन प्रशासन पर भरोसा बढ़ेगा। आप को भाग्य का पूरा साथ मिलता रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। योजनागत ढंग से किए गए कार्य असफल नहीं होंगे। उपलब्धियों में वृद्धि होगी। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। तीन बातों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सहज सतर्कता से कार्य करते रहें। बड़ों का सानिध्य बनाए रखें। लक्ष्य पर ध्यान दें।

सिंह राशि : दान-पुण्य के कार्यों पर रुझान बढ़ेगा। पेशेवर जीवन में सफलता के मौके मिलेंगे। सबको साथ लेकर चलने से विपक्षियों की रणनीतियां नाकाम होंगी। धार्मिक कार्यों से जुड़ेंगे। उत्तरार्ध में अवरोधों में तेजी से कमी आएगी। साथ ही भूमि-भवन के मामले बनेंगे। यात्राओं की संभावना बढ़ेगी। संबंधों के बल मिलेगा। संस्कार परंपराओं पर जोर देंगे। नपातुला जोखिम ही लें। वाणिज्यिक कार्यों में स्पष्टता लाएं।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों को बड़े लक्ष्यों पर फोकस करने की आवश्यकता है। धार्मिक एवं मनोरंजक यात्राएं होंगी। मन की बात कहने में सहज रहेंगे। अध्ययन अध्यापन में रुचि बढ़ेगी। समय उत्तरोत्तर संवरेगा, लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। रोग, बीमारियों से बचे रहेंगे। पेशेवर लोगों का प्रदर्शन सुधरेगा। सेवाक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं। सभी को जोड़कर आगे बढ़ेंगे तो विपक्ष शांत होगा। इसके अलावा लंबित कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करें।

धनु राशि : इस राशि के जातकों का साहस पराक्रम और संपर्क बेहतर बना रहेगा। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। मित्रों के साथ श्रेष्ठ पल साझा करेंगे। पढ़ाई-लिखाई करने वालों को अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। नए प्रयासों से सभी प्रभावित होंगे। घर में सुख सौख्य रहेगा। साथ ही घर में संसाधनों में वृद्धि होगी। भावुकता और अतिउत्साह पर नियंत्रण रखें। इसके अलावा अनुशासन बनाए रखें। आर्थिक मामलों में धैर्य रखने की जरूरत है। बड़ों की सलाह पर ध्यान दें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *