Deoria JCB accident damaged vehicles drunk driver देवरिया में जेसीबी ने कई गाड़ियां रौंद दी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भुजौली चौक से हनुमान मंदिर के बीच जेसीबी ने कई गाड़ियां रौंद दी (Deoria JCB Accident)। मंगलवार रात ड्राइवर नशे में था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को पीटा। सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन लाखों का नुकसान हो गया।

कई कारों और बाइकों पर जेसीबी चढ़ने के बाद ड्राइवर जेसीबी लेकर भागने लगा। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसका पीछा किया और हनुमान मंदिर के पास जेसीबी को रोक लिया। इस दौरान भीड़ ने जेसीबी का शीशा तोड़ दिया और ड्राइवर को खूब पीटा। पिटाई के बाद ड्राइवर ने बीच सड़क पर जेसीबी छोड़ दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल जेसीबी ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया। वहीं पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले को शांत कराने में लग गई। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई थी।

ये भी पढ़ें: आधी जनवरी बीतने पर बांटें कंबल, डीएम थीं Chief Guest