देवरिया न्यूज़

: :

साल 2022 में इन सितारों के घर गूंजी किलकारियां, अंबानी परिवार में भी आई गुड न्यूज

देवरिया। साल 2022 ने बॉलीवुड को गम और खुशियां दोनों दी। फिल्म इंडस्ट्री कमाई के मामले में पिछड़ी लेकिन दूसरी खुशियां हिस्से आईं। कई सितारे सात जन्मों के बंधन में बधे, तो कई के घर किलाकारियां गूंजी। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से सितारें हैं, जिनके घर साल 2022 में नन्हे मेहमान आए हैं।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
आलिया और रणबीर की शादी साल की सबसे चर्चित शादियों मे से एक रही और उतनी ही चर्चा में रही आलिया की प्रेग्नेंसी। दरअसल आलिया-रणबीर ने 14 अप्रैल को शादी की थी और उसके कुछ महीनों बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आते ही उनके फैन्स शॉक्ड थे और दूसरी तरफ खुश भी। आलिय-रणबीर की बेबी गर्ल राहा ने 6 नवंबर को जन्म लिया। शादी की 7 महीनों में ही बेबी होने पर लोगों ने आलिया-रणबीर को ट्रोल भी किया। लेकिन कपूर खानदान बेबी के आने पर काफी खुश था।

सोनम कपूर-आनंद आहूजा
सोनम कपूर इस साल 20 अगस्त को एक बेटे की मां बनीं। सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ साल 2018 में शादी की थी। शादी के 5 सालों के बाद सोनम ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। सोनम की बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई फोटोज सोशल साइट्स पर खूब वायरल हुई थीं।



काजल अग्रवाल-गौतम किचलू
साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने साल 2020 में एक बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की थी। उन्होने 2022 की शुरूआत में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे मे बताया था और 19 अप्रैल को वो एक बेटे की मां बनीं। काजल अग्रवाल की साड़ी में खिंचवाई गई बेबी बंप वाली तस्वीरों को लोगों ने खूब पसंद किया था।



प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
बॉलीवुड की देसी गर्ल और उनके पति निक जोनस को भी साल 2022 में माता-पिता बनने का सौभाग्य मिला। प्रियंका-निक की बेबी गर्ल का जन्म 15 जनवरी को हुआ। हालांकि प्रियंका की बेटी को जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। प्रियंका ने इसकी जानकारी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम मालती जोनस चोपड़ा रखा है। प्रियंका-निक की बेटी का नाम भी खूब चर्चा में रहा।


बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी शादी के 6 साल के लंबे इंतजार के बाद साल 2022 में माता पिता बन गए। बिपाशा ने 12 नवंबर 2022 को एक बेटी को जन्म दिया। दोनों ने अपनी बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है।

ईशा अंबानी-आनंद पीरामल
बॉलीवुड सितारों के साथ ही इस साल देश के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबनी की बेटी ईशा अंबानी भी मां बनीं हैं। ईशा ने अमेरिका के लॉस एंजिलिस में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जुड़वां बच्चों में एक बेटा और एक बेटी है। उन्होंने बेटे का नाम कृष्णा और बेटी का नाम आदिया रखा है। शनिवार 24 दिसंबर को ईशा दोनों बच्चों को लेकर मुंबई पहुंची। जहां उनके बच्चों के लिए पूजा रखी गई थी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *