देवरिया। अयोध्या में चल रहे राम मंदिर निर्माण में देश-विदेश से लोग दान कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है गुजरात की रहने वाली भाविका माहेश्वरी। भाविका ने राम मंदिर निर्माण के लिए 52 लाख रुपए जुटा कर दान किए हैं। आइए जानते ही छोटी से उम्र में भाविका के मन में मंदिर के लिए पैसे जुटाने का ख्याल कैसे आया और उसने किस तरह से इतनी बड़ी रकम जुटाई।
राम के जरिए ही जुटाई राम के लिए राशि
भाविका का मन छोटी सी उम्र में रही में लगने लगा था। लॉकडाउन के वक्त जब स्कूल बंद थे तब उसने स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ धार्मिक कथाओं और भागवत के बारे में भी पढ़ाई की। जिसके बाद भाविका ने राम कथा कहना शुरू किया। सूरत में 4 राम कथाएं कहकर उसने करीब 52 लाख रुपए एकत्र कर लिए और उसे राम मंदिर निर्माण में दान करने की ठान ली। इस छोटी उम्र में इतना बड़ा काम करके भाविका ने भक्ति की मिसाल पेश की है।
कथा सुनने वाले भी हो जाते थे मंत्रमुग्ध
भाविका जब रामकथा कहती तो कथा सुनने वाले लोग मग्न हो जाते थे। 14 साल की कथा वाचिका के बारे में सुनकर ही कथा स्थल पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ लगती थी। सुनने वाले लोगों ने बताया कि भाविका को सुनकर कभी नहीं लगा कि उसकी उम्र इतनी छोटी है। धार्मिक कथाओं और आध्यात्म के बारे में उसका ज्ञान कई अनुभवी और उम्र दराज कथा वाचकों जैसा ही है।
अंतर्राष्ट्रीय रामायण अधिवेशन में शामिल हुई भाविका
भाविका माहेश्वरी ने भोपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रामायण अधिवेशन में भी हिस्सा लिया था। उस अधिवेशन में देश और विदेश से राम और रामायण पर रिसर्च कर रहे कई शोधकर्ता शामिल हुए थे। इस अधिवेशन में भाविका ने भी रामायण पर अपना पेपर प्रेजेंट किया।



