देवरिया। मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी हुए। बोर्ड के द्वारा जारी की गई टॉपर लिस्ट के अनुसार कक्षा 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने टॉप किया है। प्रियांशी ने 600 में 590 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चरखारी के शुभ ने 12वीं में टॉप किया है। कक्षा 10वीं में 179 छात्रों ने टॉप 10 में स्थान बनाया है। हाई स्कूल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.78% है। वहीं 12वीं की टॉप-10 लिस्ट में 253 छात्रों ने जगह बनाई है।
दसवीं के टॉप-5 छात्र
छात्र का नाम | दसवीं में स्थान |
प्रियांशी सोनी | पहला |
कुशाग्र पांडे, मिसकत नूर | दूसरा |
कृष्णा झा, अर्पित गंगवार,श्रेयसी गंगवार | तीसरा |
आंशिक दुबे, सक्षम तिवारी,पीयूष सिंह,नमन गुप्ता, शुभ्रा मिश्रा | चौथा |
क्षितु सक्सेना,आस्था मिश्रा,अंशिका दीक्षित,श्रेयम त्रिपाठी,श्रेया मिश्रा,मुस्कान भारती,अर्चना | पांचवा |
IAS अधिकारी बनना चाहती हैं प्रियांशी
सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से 10वीं की परीक्षा पास कर पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान लाने वाली प्रियांशी का सपना बड़े होकर IAS अधिकारी बनने का है। प्रियांशी ने परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी और साल भर सेल्फ स्टडी कर ये मुकाम हासिल किया है। इसी तरह प्रियांशी ने अभी से IAS को अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया है और उसी के अनुसार अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं। उन्होंने कोचिंग का सहारा नहीं लिया, शुरू से ही खुद पढ़ाई की है।

पिता के निधन के बाद भाई ने पढ़ाई के लिए किया प्रोत्साहित
प्रियांशी जब 9 साल की थी तभी उनके पिता का निधन हो गया था। जिसके बाद उनके भैया शोभित सोनी ने उन्हें पिता की कमी महसूस नहीं होने दी और प्रियांशी की दूसरी जिम्मेदारियों के साथ ही उनकी पढ़ाई के तरफ भी ध्यान दिया। शोभित समय-समय पर प्रियांशी को पढ़ाई से संबंधित जो भी चीजें चाहिए होते हैं, वो लाकर देते हैं और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित भी करते रहते हैं।
12वीं के टॉपर शुभ का एकमात्र लक्ष्य सिविल सर्विसेस
महोबा के चरखारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शुभ चपरा ने 12वीं में 97.80 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है। शुभ के पिता की फर्निचर की दुकान है और मां गृहणी हैं। शुभ ने अपने रिजल्ट का श्रेय अपने स्कूल के शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि स्कूल के शिक्षकों ने पढ़ाई में हमेशा उनकी मदद की है। शुभ का एकमात्र लक्ष्य सिविल सर्विसेस में जाना है जिसके लिए वो आगे बीए की पढ़ाई करेंगे और साथ-साथ सिविल सर्विसेस की भी तैयारी करेंगे। शुभ ने दसवीं में भी जिले में दूसरा स्थान हासिल किया था।
12वीं के टॉपर छात्रों के नाम-
