देवरिया: ट्रॉफी और कप जीतने वाली इंडियन क्रिकेट टीम बॉलीवुड हसीनाओं के इश्क की यॉर्कर पर कई बार बोल्ड हुई है। बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना है। आपको आए दिन क्रिकेटर्स और बॉलीवुड (Bollywood) एक्सट्रेसेस के अफेयर की खबरें सुनने को मिलती होंगी। खिलाड़ियों का अभिनेत्रियों को डेट करना आज की बात नहीं है, पहले भी बहुत से क्रिकेटर्स का दिल सिने जगत की तारिकाओं पर आ चुका है।
सिर्फ भारतीय टीम के क्रिकेटर्स ही नहीं, कई बार विदेश से खेलने आए क्रिकेटर्स (cricketers ) भी बॉलीवुड की खुबसूरत अभिनेत्रियों (beautiful actresses ) को दिल दे बैठे हैं। इनमें से बहुत सी प्रेम कहानियां (love stories ) शादी तक पहुंची, जबकि कुछ शादी तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गईं। जानते हैं ऐसे ही कुछ लव स्टोरीज के बारे में जिसने अपने समय में खूब सुर्खियां बटोरी।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
विराट कोहली (virat kohli)भारतीय क्रिकेट टीम के लोकप्रिय खिलाड़ी और पूर्व कप्तान हैं। इन्होंने अपने बेहतरीन खेल और अपनी कप्तानी में भारत को बहुत सी जीत दिलाई है। करियर की शुरुआत में कोहली का नाम एक ब्राजीलियन मॉडल इजाबेल के साथ चर्चा में था लेकिन बाद में विराट ने अनुष्का (anushka sharma)का हाथ थाम लिया। काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 11 सितंबर 2017 को शादी कर ली थी। इनकी एक प्यारी सी बेटी है।

युवराज सिंह-हेजल कीच
युवराज सिंह (yuraj singh) सिर्फ क्रिकेट के ही युवराज नहीं थे अपने करियर के पीक टाइम पर वो लाखों लड़कियों के दिल की चाहत थे। कुछ समय के लिए उनका नाम अभिनेत्री किम शर्मा (kim sharma)के साथ जुड़ा उनके डेटिंग की खबरें भी आई लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। बाद में युवराज सिंह ने हेजल कीच को डेट किया और साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

जहीर खान-सागरिका घाटगे
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज जहीर खान ने सागरिका घाटगे से शादी कर सबको चौंका दिया था। फिल्म चक दे इंडिया में काम कर चुकी (sagrika) सागरिका और जहीर खान (zahir khan) कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इससे पहले जहीर खान और बॉलीवुड हीरोइन ईशा शरवानी के अफेयर की खबरें भी आई थी।

हरभजन सिंह-गीता बसरा
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर हरभजन सिंह और गीता बसरा एक हैप्पी और आइडल कपल के रूप में जाने जाते हैं। दोनों ने साल 2007 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। लंबा समय साथ बिताने के बाद 2015 में दोनों ने सात फेरे ले लिए। गीता और हरभजन की एक बेटी और एक प्यारा बेटा है।
कुछ अधूरी प्रेम कहानियां

रोहित शर्मा-सोफिया हयात
अपने बोल्ड लुक के लिए जाने जाने वाली सोफिया हयात और रोहित शर्मा ने कुछ दिनों तक एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि रोहित शर्मा ने कभी इस बारे में बात नहीं की, लेकिन सोफिया ने 2012 में इस बात का खुलासा किया था। कुछ समय रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे। बाद में रोहित शर्मा ने साल 2015 में रितिका सजदेह से शादी

महेंद्र सिंह धोनी-लक्ष्मी राय
भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के चहेते धोनी का नाम भी कुछ समय के लिए तमिल एक्ट्रेस और मॉडल लक्ष्मी राय के साथ जुड़ा था। मीडिया रिपोर्टस की माने तो दोनों ने एक दूसरे को कुछ समय के लिए डेट भी किया था। ज्यादा दिन तक दोनों का रिश्ता नहीं टिका और दोनों अलग हो गए। बाद में धोनी ने साक्षी के साथ सात फेरे लिए।

गैरी सोबर्स-अंजू महेंद्र
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज गैरी सोबर्स और अपने समय की हॉट एक्ट्रेस अंजू महेंद्र काफी समय तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं। 1966 में वेस्टइंडीज की टीम जब भारत दौरे पर थी तब एक पार्टी में गैरी और अंजू की मुलाकात हुई थी। उस मुलाकात के बाद ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। मीडिया में इनकी शादी की भी बात होने लगी थी लेकिन कहा जाता है अंजू की फैमिली को गैरी पंसद नहीं थे जिसके कारण दोनों को अलग होना पड़ा था।

जीनत अमान-इमरान खान
अपने समय की दिलकश अदाकारा जीनत अमान और पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान की लव स्टोरी ने भी उस समय में बहुत सुर्खियां बटोरी थी। इमरान खान की इमेज तब दिलफेंक आशिक की थी और जीनत अपने समय की खुले विचारों वाली हिरोइन थी यही कारण था कि दोनों एक दूसरे की तरफ आकर्षित हुए। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

नीना गुप्ता-विवियन रिचर्ड्स
नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स के अफेयर्स की खबरे अपने समय की सबसे हॉट न्यूज थी। वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आई थी तभी रिचर्ड्स की मुलाकात एक पार्टी में नीना गुप्ता से हुई। हालांकि तब रिचर्ड्स शादीशुदा थे फिर भी दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। रिचर्ड्स अपनी शादी तोड़ना नहीं चाहते थे इसलिए उन्होंने नीना गुप्ता से शादी नहीं की और दोनों ने अपना रिश्ता तोड़ लिया। 1989 में नीना गुप्ता बिना शादी किए एक बेटी की मां बनीं। मीडिया में विवियन रिचर्ड्स को उस बच्ची का पिता बताया गया, हालांकी नीना गुप्ता ने कभी इस बात का खुलासा नहीं किया।