देवरिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने आईपीएल इतिहास में नया अध्याय जोड़ते हुए लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। 2008 से लेकर कई सीजन तक ट्रॉफी के लिए स्ट्रगल करने वाली आरसीबी ने पिछले दो वर्षों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बैक टू बैक आईपीएल ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने आईपीएल 2025 और 2026 दोनों सीजन में दमदार खेल दिखाया।

इसके साथ ही आरसीबी (RCB Back to Back IPL Title) चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में तथा मुंबई इंडियन्स ने 2019 और 2020 में ट्रॉफी अपने नाम की थई।

सपोर्ट स्टाफ और कप्तानी की रही अहम भूमिका

आरसीबी की इस सफलता के पीछे टीम प्रबंधन, कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों की सामूहिक मेहनत को बड़ी वजह माना जा रहा है। कप्तान Rajat Patidar ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार नेतृत्व किया और टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालते हुए लगातार जीत दिलाई।अहमदाबाद स्थित ओनरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। आरसीबी के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और गुजरात के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

विराट कोहली बने जीत के हीरो

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के सबसे बड़े नायक विराट कोहली (Virat Kohli) रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 75 रन बनाए। उनकी संयमित और मैच जिताऊ पारी ने आरसीबी को आसानी से जीत तक पहुंचाया।

इतिहास में दर्ज हुई RCB की उपलब्धि

लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने के साथ आरसीबी ने खुद को लीग की सबसे सफल टीमों में शामिल कर लिया है। लंबे इंतजार के बाद मिली सफलता को टीम ने पिछले दो सीजन में शानदार प्रदर्शन से यादगार बना दिया है। विराट कोहली और रजत पाटीदार की जोड़ी अब आरसीबी के स्वर्णिम दौर की पहचान बन चुकी है।