देवरिया। टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya के घर आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे दी है। शादी के करीब 10 साल बाद दोनों जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और टीवी सितारों की ओर से बधाइयों की बाढ़ आ गई।

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

मंगलवार को कपल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ यह खास खुशी साझा की। शेयर की गई तस्वीर में दो छोटे बच्चे लाइट ब्लू रंग के कपड़ों में दिखाई दिए। पोस्ट के साथ दोनों ने भावुक कैप्शन भी लिखे, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपनी पोस्ट में लिखा कि लंबे इंतजार के बाद अब उनका परिवार पूरा हो गया है और जिंदगी पहले से ज्यादा खूबसूरत लग रही है।

विवेक दहिया ने शेयर की भावुक पोस्ट

वहीं विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने भी अपने खास अंदाज में खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि “द बॉयज” आखिरकार आ गए हैं और अब उनकी जिंदगी का नया सफर शुरू हो चुका है। विवेक ने मजाकिया अंदाज में अपने जुड़वां बेटों को “करण अर्जुन” भी बताया। उन्होंने फैंस से प्यार और आशीर्वाद देने की अपील करते हुए कहा कि अब वह और दिव्यांका पैरेंटहुड के नए अनुभव को पूरी खुशी के साथ जीने जा रहे हैं।

फैंस और सितारों ने दी बधाई

दिव्यांका-विवेक (Divyanka Vivek Twins Babies) की इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों और फैंस ने कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं दीं।  काफी समय से फैंस इस कपल से गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में जुड़वां बच्चों के आने की खबर ने उनके चाहने वालों को बेहद खुश कर दिया है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों की केमिस्ट्री और सोशल मीडिया बॉन्डिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं।