देवरिया। उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश, तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से हालात गंभीर हो गए हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में अब तक 89 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। हादसों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। (UP Storm Damage) को देखते हुए सरकार ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने का आदेश जारी किया है।
19 जिलों में आंधी-तूफान से भारी तबाही
बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान का असर बाराबंकी, बहराइच, कानपुर देहात, बस्ती समेत 19 जिलों में देखने को मिला। कई इलाकों में जनहानि के साथ पशुहानि और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं और बारिश की वजह से बड़ी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त हो गए। (UP Weather News) को लेकर प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राहत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिलों को हर तीन घंटे में स्थिति की रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए कहा गया है।
सर्वे कर मिलेगा मुआवजा
सरकार ने राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों को संयुक्त रूप से नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों और किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। (Storm Damage News) के बीच किसानों की फसल क्षति का आंकलन भी शुरू कर दिया गया है।
भदोही में सबसे ज्यादा असर
भदोही जिले में आंधी-तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। ओवरहेड बिजली केबल टूटने के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ और चार ट्रेनों को ट्रैक पर ही रोकना पड़ा।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रदेश में मौसम को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। कई जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सरकार ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।