देवरिया न्यूज़

IPL 2023: एमएस धोनी का 20वें ओवर में है दबदबा, 290 गेंद पर ठोक चुके हैं 108 बाउंड्री

देवरिया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को बेहतरीन फिनिशर माना जाता हैं और ये बात उन्होंने आईपीएल 2023 के 41वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ पारी की आखिरी दो गेंदों पर दो बेहतरीन छक्के लगाकर साबित कर दिया। महेंद्र सिंह धोनी का 20वें ओवर में दबदबा रहा है। यह हम नहीं आंकड़े कह रहा है। आईपीएल में उन्होंने 700 से ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि 108 बाउंड्री भी जड़े हैं।

20वें ओवर के किंग हैं एमएस धोनी

एमएस धोनी ने आईपीएल के 20वें ओवर में अब तक कुल 290 गेंदों का सामना किया है और इसमें उन्होंने 244.5 की स्ट्राइक रेट के साथ 709 रन बनाए हैं। जबकि 59 छक्के और 49 चौके लगाए हैं। 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में धोनी पहले नंबर पर हैं। इतने छक्के इस ओवर में किसी भी खिलाड़ी ने नहीं लगाए हैं। वैसे इन आंकड़ों से साफ हो जाता है कि वो 20वें ओवर में वह कितने खतरनाक हो जाते हैं।

आईपीएल में 20वें ओवर में एमएस धोनी का प्रदर्शन

रन – 709
गेंद – 290
स्ट्राइक रेट – 244.5
छक्के – 59
चौके – 49

आईपीएल 2023 के 20वें ओवर में धोनी का प्रदर्शन

इस सीजन की बात करें तो उन्होंने 20वें ओवर में 21 गेंदों का सामना किया है और 257.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 54 रन बनाए हैं, जिसमें 7 छक्के और एक चौका शामिल है। इस दौरान वो सिर्फ एक बार आउट हुए हैं। धोनी इस सीजन में 20वें ओवर में अब तक सबसे ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर हैं जबकि दूसरे नंबर पर रिंकू सिंह हैं।

इस सीजन के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

54 रन – एमएस धोनी (257.14 स्ट्राइक रेट)
45 रन – रिंकू सिंह (250.00)
43 रन – एस हेटमेयर (226.32)

वहीं, आईपीएल में धोनी 20वें ओवर में सबसे ज्यादा बार छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं और उन्होंने ये कमाल 15 बार किया है। जबकि किरोन पोलार्ड ने 8 बार ये कमाल किया है।

15 बार – एमएस धोनी
8 बार – किरोन पोलार्ड
7 बार – रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *