देवरिया। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के नए टी20 कप्तान को लेकर चल रहा इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी जाएगी। वहीं, युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाए जाएंगे।
श्रेयस अय्यर के नाम पर बनी सहमति
सूत्रों के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एपेक्स काउंसिल की बैठक में टी20 टीम के नेतृत्व को लेकर अंतिम मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने और श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाने पर पहले ही सहमति बन चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक के बाद चयन समिति इस फैसले की औपचारिक घोषणा कर सकती है।
संजू सैमसन का नाम भी था रेस में
मुख्य कोच Gautam Gambhir कथित तौर पर Sanju Samson को कप्तानी सौंपने के पक्ष में थे। हालांकि चयनकर्ताओं और बोर्ड के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया। चयन समिति का मानना है कि कप्तानी के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन और स्थिरता बेहद जरूरी है।
तिलक वर्मा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, Tilak Varma को उपकप्तान बनाए जाने की संभावना है। इसे भारतीय टीम के भविष्य की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला टीम मैनेजमेंट की लंबी अवधि की योजना को दर्शाता है।
श्रेयस अय्यर के पक्ष में गया शानदार प्रदर्शन
Shreyas Iyer ने हाल के समय में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। आईपीएल 2026 में उन्होंने 14 मैचों में 498 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 168.81 रहा और उन्होंने एक शतक के साथ पांच अर्धशतक भी लगाए।यही शानदार प्रदर्शन उनके कप्तान बनने की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है।
पाटीदार के नाम पर नहीं हुई चर्चा
दिलचस्प बात यह है कि Rajat Patidar का नाम कप्तानी की चर्चा में शामिल नहीं रहा। जबकि हाल के वर्षों में उन्होंने घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।बीसीसीआई की बैठक के बाद श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान (India New T20 Captain) बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। इसके साथ ही आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम चयन भी सामने आ सकता है।