देवरिया: जल्द ही देश में फास्ट टैग सिस्टम खत्म हो सकता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ये जानकारी दी है। अब टोल प्लाजा पर टोल की वसूली हाईटेक तरीके से की जाएगी। आने वाला नया सिस्टम फास्ट टैग से भी फास्ट और हाईटेक होगा। कहा जा रहा है इससे टोल प्लाजा की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और टोल वसूलने में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा।
हाईटेक सिस्टम से होगी वसूली
फास्ट टैग को हटाकर अब नेविगेशन सिस्टम बेस्ड नंबर प्लेट लगाए जाएंगे। इन नंबर प्लेट को डिजीटल नंबर प्लेड रीडर कैमरे रीड करके दूरी के हिसाब से टोल टैक्स तय करेंगे। नंबर प्लेट रीड करके कटने वाला टोल डायरेक्ट गाड़ी मालिक के अकाउंट से कटेगा।
नए सिस्टम के लिए शुरू हो चुका है काम
नए सेटेलाइट नेविगेशन सिस्टम को लागू करने के लिए काम शुरू हो चुका है। सिस्टम के लिए पायलट प्रोजेक्ट भी तैयार किया जा चुका है। काम पूरा होते ही फास्ट टैग को हटाकर नेविगेशन सिस्टम को लागू कर दिया जाएगा।
टोल प्लाजा की भी नहीं होगी जरूरत
टोल वसूलने के इस नए सिस्टम के लागू होने के बाद टोल प्लाजा भी हटा दिए जाएंगे। सारे काम डिजीटल हो जाएंगे। इससे टोल प्लाजा पर टोल पटाने के लिए लगने वाली लाइन से भी छुटकारा मिलेगा और समय की भी बचत होगी।
दूरी के हिसाब से टोल
भारत में फिलहाल 97 प्रतिशत गाड़ियों में फास्ट टैग से टोल वसूली होती है। नए सिस्टम के लागू होने के बाद किसी भी हाई-वे से जब गाड़ी चलेगी, उसका टोल का मीटर भी चालू हो जाएगा। जैसे ही सफर खत्म होगा और गाड़ी हाई-वे से सामान्य सड़क पर आएगी हाईवे पर चली गई दूरी के हिसाब से नेविगेशन सिस्टम पैसा काट लेगा। पहले फास्ट टैग से आप दूरी कितनी भी तय करें टोल फिक्स होता था। लेकिन अब दूरी के हिसाब से टोल काटा जाएगा।
http://newsdeoria.com/merits-and-demerits-of-e-vehicle/