देवरिया न्यूज़

13 राज्यों के राज्यपाल बदले गए, जानें अब इन राज्यों के नए राज्यपाल कौन हैं

देवरिया। केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 13 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्तियां की हैं। राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधाकृष्णनन माधुर का इस्तीफा स्वीकार किया, जिसके बाद दोनों राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति कर दी गई है। महाराष्ट्र में रमेश बैस को नियुक्त किया गया है। वो इससे पहले झारखंड के राज्यपाल थे। वहीं राजस्थान के भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद्र कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आइए देखते हैं नई नियुक्तियों के बाद किन-किन राज्यों के राज्यपाल बदले गए।


राज्यपालों में 6 राज्यपाल ऐसे हैं जिनकी नई नियुक्ति हुई है, वहीं 7 राज्यपाल ऐसे हैं जिनका राज्य बदला गया है।
ये हैं वो 6 नए राज्यपाल जिनकी नई नियुक्ति हुई है-


लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक: अरुणाचल के राज्यपाल
अरुणाचल प्रदेश में लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। कैवल्य त्रिविक्रम ने पहली बार राज्यपाल के रूप में पद ग्रहण किया है। इन्हें बीडी मिश्रा की जगह राज्यपाल बनाया गया है।

रिटायर्ड जस्टिस अब्दुल नजीर आंध्रप्रदेश के राज्यपाल
रिटायर्ड जस्टिस अब्दुल नजीर को आंद्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गाय है। नजीर बीते 4 जनवरी को ही सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए हैं। इनसे पहले बिस्वा भूषण हरिचंदन आंध्रप्रदेश के राज्यपाल थे।


लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सिक्किम के राज्यपाल नियुक्त
सिक्किम में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को नया राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें गंगा प्रसाद चौरसिया की जगह जिम्मेदारी दी गई। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य वाराणसी के रहने वाले हैं। इनका नाम प्रधानमंत्री मोदी के करीबी लोगों में गिना जाता है।

सीपी राधाकृषणन को झारखंड की जिम्मेदारी
झारखंड में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सीपी राधाकृष्णन को राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले रमेश बैस झारखंड के राज्यपाल थे। राधाकृष्णन कोयंबटूर से सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में बीजेपी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं।

हिमाचल प्रदेश में शिव प्रताप शुक्ला की नियुक्ति
शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल होंगे। इन्हें राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की जगह नियुक्त किया गया है। शिव प्रताप उत्तर प्रदेश के बीजेपी के सीनियर लीडर हैं। मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में उन्हें वित्त राज्यमंत्री बनाया था।

गुलावचंद कटारिया असम के राज्यपाल
राजस्थान के दिग्गज बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया को असम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। इनसे पहले यहां पर जगदीश मुखी राज्यपाल के रूप में नियुक्त थे। कटारिया वर्तमान में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। वे राजस्थान विधानसभा में 8 बार विधायक और 1 बार सांसद रह चुके हैं।

इन 7 राज्यपालों के राज्य बदले गए-

बिस्वा भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बने

छत्तीसगढ़ में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को नियुक्त किया गया है। 84 साल के बिस्वा भूषण हरिचंदन ओडिशा के बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। ओडिशा की भुवनेश्वर और चिल्का विधानसभा का प्रधिनित्व करते हुए वे 5 बार विधायक रहे हैं। छत्तसीगढ़ में उनसे पहले अनुसुइया उइके राज्यपाल थीं।

अनुसुइया उइकेमणिपुर में नियुक्त
2019 से छत्तीसगढ़ की राज्यपाल रहीं अनुसुइया उइके मणिपुर की नई राज्यपाल बन गई हैं। उन्हें ला गणेशन की जगह पदस्थ किया गया है। अनुसुइया उइके पहले कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं। उइके मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।

नागालैंड में ला गणेशन राज्यपाल बनें
मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड के राज्यपाल बन गए हैं। ला गणेशन तमिलनाडु के रहने वाले हैं। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद संभाला है। 2021 में उन्होने मणिपुर के राज्यपाल के रुप में पद संभाला था। आगामी चुनावों के देखते हुए नए राज्यपालों की नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण है।

फागू चौहान को मेघालय की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश के भागू चौहान मेघालय के राज्यपाल बन गए हैं। अब तक फागू चौहान बिहार में राज्यपाल के पद पर थे। यूपी आजमगढ़ के रहने वाले फागू चौहान घोषी सीट से 6 बार विधानसभा सदस्य रह चुके हैं। 2019 में उन्होंने बिहार के राज्यपाल के रूप में पद संभाला था।

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकरबिहार के नए राज्यपाल
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। राजेंद्र विश्वनाथ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे अब वो बिहार में फागू चौहान की जगह लेंगे। आर्लेस्कर गोवा से संबंधित हैं। उनका जन्म से लेकर पढ़ाई सभी गोवा से हुई है। वो गोवा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। 2012 में विधानसभा अध्यक्ष का पद भी संभाला है।

रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति के द्वारा इनका इस्तीफा मंजूर कर लेने के बाद झारखंड में राज्यपाल के रूप में पदस्थ रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ के रमेश बैस सात बार बीजेपी से सांसद रह चुके हैं। उनका नाम छत्तीसगढ़ बीजेपी के बड़े नेताओं में आता है।

लद्दाख में को पूर्व ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा राज्यपाल
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पूर्व ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किए गए हैं। बीडी मिश्रा अब तक अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल का पद संभाल रहे थे। अब वो लद्दाख में राधाकृष्णन माथुर की जगह लेंगे। ब्रिगेडियर मिश्रा ने 1993 में अमृतसर से हाईजैक हुए विमान के124 यात्रियों की जान बचाई थी।


Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *