देवरिया न्यूज़

Mahakumbh 2025: क्यों नागवासुकी मंदिर के बिना अधूरा है महाकुंभ?

देवरिया। प्रयागराज में होने वाला  (Mahakumbh 2025)महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा और भव्य धार्मिक आयोजन है। इस दौरान प्रयागराज अपने आप में एक आध्यात्मिक नगरी बन जाती है। यहां के हर  छोटे और बड़े मंदिरों का महत्व और भी बढ़ा जाता है। ऐसा ही एक मंदिर है नागवासुकी मंदिर। इस मंदिर का महत्व कुंभ मेरे के दौरान और भी बढ़ जाती है। कहा जाता है नागवासुकी मंदिर दर्शन के बिना (Mahakumbh 2025)कुंभ स्नान अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं मंदिर स जुड़ी पौराणिक मान्यताएं और इसका महत्व।

समुद्र मंथन के लिए महत्वपूर्ण थे नागवासुकी

नागवासुकी को नागों के सबसे बड़े देवता माने जाते हैं। जब समुद्र मंथन हुआ था तब वासुकी को ही मंदराचल पर्वत पर लपेट कर समुद्र मंथन किया गया था। कहते हैं जब समुद्र मंथन खत्म हुआ तब वासुकी के शरीर पर अनेक घाव हो गए थे। तब वो संगम किनारे विश्राम करने आए। संगम के जल से उनके घाव को आराम मिला। उसके बाद जिस जगह उनका मंदिर है उसी जगह उन्होंने विश्राम किया। भगवान विष्णु ने उन्हें वरदान दिया कि जो भी भक्त (Mahakumbh 2025)कुंभ स्नान करने आएगा उसका स्नान तब तक पूरा नहीं माना जाएगा जब तक वो नागवासुकी मंदिर के दर्शन नहीं कर लेता।

तंत्र-मंत्र का केंद्र भी माना जाता है यह मंदिर

नाग वासुकी मंदिर को तंत्र मंत्र का केंद्र भी माना जाता है। तंत्र-मंत्र की साधना करने वाले लोग नाग पंचमी के दिन इस मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करते हैं। यहा लोग कालसर्प दोष से भी मुक्ति पाने के लिए भी आते हैं। मंदिर में चांदी का नाग-नागिन का जोड़ा अर्पित करने की मान्यता है। सावन के महीने में नागवासुकी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रहती है।

हर महीने पंचमी  पर होती है खास पूजा

सिर्फ विशेष मौकों पर ही नहीं बल्की हर महीने की पंचमी तिथी को भी यहां खास पूजा होती है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मंदिर में मासिक पंचमी पूजा में शामिल होने से ही श्रद्धालुओं को विशेष फल प्राप्त होता है। यह मंदिर ना सिर्फ आध्यात्मिक रूप से पवित्र माना गया है बल्की लोग मानसिक शांति के लिए भी नागवासुकी मंदिर आते हैं।

ये भी पढ़ें- https://newsdeoria.com/anamika-sharma-hoisted-the-flag-of-maha-kumbh-2025-at-13-thousand-feet-in-bangkok/

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *