देवरिया । हर दिन किसी न किसी देवी या देवता के लिए खास होता है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य की उपासना की जाती है। आयुर्वेद में सूर्य देव को वैद्य कहा जाता है। जबकि ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है। इसे नौ ग्रहों में सबसे खास माना जाता है। इसलिए सूर्य देव को प्रत्यक्ष देव कहा जाता है। रविवार के दिन ये उपाय करने से कई परेशानियां दूर हो जाती है। आइए जानते हैं इस दिन क्या करना चाहिए…
- रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को जल चढ़ाएं। ऐसा करने से आर्थिक तंगी की समस्या दूर होती है।
- सूर्य को लाल रंग बेहद प्रिय है। इसलिए भगवान भास्कर को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन जल में लाल रंग के पुष्प, कुमकुम या रोली मिलाकर सू्र्य देव को अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से सूर्यदेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
- धार्मिक मान्यता है कि रविवार के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
- राहु, केतु और शनि की बाधा समाप्त करने के लिए इस दिन जल में काले तिल मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। यह उपाय को करने से राहु-केतु की बाधा खत्म हो जाती है।
- कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने और सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन व्रत करना चाहिए। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है, लेकिन ध्यान रहे कि रविवार के व्रत में आपको नमक का इस्तेमाल नहीं करना है।
- अगर आप कारोबार और तरक्की में उन्नति पाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन नदी में काले तिल, गुड़ और चावल प्रवाहित करें। इस उपाय को करने से जीवन में व्याप्त सभी परेशानियां दूर होती हैं।