देवरिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारण की बेटी परकला वांगमयी की शादी 7 जून को एक सादे समारोह में संपन्न हुई। शादी की सभी रस्में उनके बेंगलुरू स्थित घर में ही हुईं। शादियों को भव्य बनाने के लिए किए जा रहे फिजूलखर्जी के फैशन में वित्त मंत्री की बेटी की शादी की सादगी लोगों को काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस बात की तारीफ कर रहे हैं। इस शादी में राजनीति जगत से भी कोई बड़े नेता शामिल नहीं हुए थे। निर्मला सीतारमण के दामाद प्रतीक दोषी हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी के बेहद खास माने जाते हैं।
कौन हैं वित्त मंत्री के दामाद प्रतीक दोषी
निर्मला सीतारमण के दामाद प्रतीक दोषी गुजरात के रहे वाले हैं और उन्होंने सिंगापुर मैनेजमेंट स्कूल से ग्रेजुएशन किया है। प्रतीक PMO में बतौर OSD कार्यरत हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास सहयोगी माना जाता है। प्रतीक 2014 से प्रधानमंत्री ऑफिस में काम कर रहे हैं। 2019 में उन्हें ज्वॉइंट सेक्रेटरी की रैंक दी गई उसके बाद उन्हें OSD बनाया गया। गुजरात में जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे तब प्रतीक उनके ऑफिस में रिसर्च असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे।
शादी में शामिल नहीं हुआ कोई VIP गेस्ट
परकला वांगमयी की शादी में उनके परिवार के करीबी रिश्तेदार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इस शादी समारोह में राजनीति, बिजनेस या सिने जगत के कोई भी बड़े नेता अभिनेता शामिल नहीं हुए। अटकले लगाई जा रही हैं कि उनके लिए अलग से रिसेप्शन का आयोजन कराया जाएगा। बेंगलुरु में हुई शादी जितनी सादगी से भरी हुई थी मेहमान भी उतने ही सादे पहुंचे थे।
उड्डुपी अदामारु मठ के संतों ने कराई शादी
परकला वांगमयी की शादी के लिए उड्डुपी अदामारू मठ के संत बेंगलुरु पहुंचे हुए थे। उन्होंने पूरे रीति रिवाज और मंत्रोचार के साथ संपन्न कराई। शादी संपन्न होने के बाद मठ से आए सभी संतों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। दुल्हन बनी वांगमयी ने भी दक्षिण भारत की पारंपरिक पिंक साड़ी पहनी थी वहां दूल्हे प्रतीक ने सफेद लुंगी और शॉल पहना हुआ था।