देवरिया: प्रसिद्ध अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए आशा पारेख को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें ये अवार्ड 30 सितंबर को प्रदान करेंगी।

एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी
आशा पारेख ने एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर का आगाज
किया था। उन्होंने अपने करियर में 95 से ज्यादा फिल्मों में काम किया
और अभिनय का लोहा मनवाया। वे निर्देशक, निर्माता और शास्त्रीय
नृत्यांगना हैं। साल 1992 में उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।
भारतीय फिल्म उद्योग में कलाकारों के काम को सम्मानित करने के
लिए हर वर्ष दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाता है।
आशा पारेख ने कटी पतंग, तीसरी मंजिल, दिल देके देखो और कारवां
जैसी हिट फिल्मों में काम किया। वे बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस हैं।