देवरिया। श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरा देश उत्साहित है। सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्की देश के कोने-कोने में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। कहीं राम लला के लिए वस्त्र तैयार हो रहे हैं तो कहीं श्रृंगार तो कहीं उनके लिए मुकुट तैयार किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए की जगहों पर पोशाक तैयार किए जा रहे हैं ट्रस्ट का कहना है कि सभी पोशाकों में जो श्रेष्ठ होगा उसे चयन करके प्राण प्रतिष्ठा के दिन पहनाया जाएगा।


पाकिस्तान के सिंध प्रदेश से आए वस्त्र
राम लला के लिए पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भी पोशाक भेजा गया है। पोशाक अयोध्या की सिंधि कालोनी के रामनगर में पहुंच चुकी है । यहां पर मंदिर में राम लला के व्रस्त्र रखे गए हैं। पोशाक का पूरे विधि विधान से 21 पुजारियों द्वारा पूजा और शुद्धिकरण किया गया। बाद में वस्त्र की आरती भी उतारी गई। रविवार को सिंधि समाज के लोग राम लला की पोशाक को मंदिर ट्रस्ट को सौंपेंगे।


पुणे में सोने के तार से तैयार हो रही पोशाक
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा, “अलग-अलग स्थानों के लोग भगवान राम लला के लिए वस्त्र बना रहे हैं। पुणे में अनेक लोग आकर दो-दो धागे बुनकर स्वर्ण के धागे से वस्त्र तैयार कर रहे हैं। इनमें से हमें जो भी अच्छा लगेगा हम उस वस्त्र को भगवान राम लला को पहनाएंगे। 10 दिसंबर को इस योजना की शुरुआत होगी और 22 दिसंबर तक वस्त्र तैयार हो जाएगा, उसके बाद भेष बनाकर भगवान राम लला को पहनाया जाएगा। यह वस्त्र पुणे में बन रहा है।”