देवरिया। अदालत के निर्णय के बाद वाराणसी के ज्ञानवापी में पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। पूजा का एक वीडियो सामने आया है, व्यास तहखाने में 30 साल बाद पूजा की गई है। वाराणसी कोर्ट ने 1996 के सर्वे रिपोर्ट के आधार पर हिन्दुओं को पूजा का अधिकार दे दिया है।

पूजा का अधिकार मिलने के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए मुस्लिम पक्ष ने 15 दिनों की मोहलत मांगी है। वर्ष 1991 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के आदेश पर वहां पूजा रोक दी गई थी और बैरीकेडिंग की गई थी।