देवरिया।भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम लहरा दिया। मैच के फाइनल मुकाबले में नीरज नेजबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में नीरज के सबसे करीब प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के अरशद नदीम थे।नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियन में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर पूरा देश गर्व कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।


फाइनल में 12 खिलाड़ियों से निकले आगे
जैवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले के लिएक्वालिफाई कर कुल12 एथलीट्स मैदान पर उतरे थे। जिनमें नीरज के अलावा भारत के ही दो और खिलाड़ी शामिल थे। नीरज ने अपने जाने-पहचाने अंदाज में प्रदर्शन किया और 88.17 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।दूसरे भारतीय एथलीटकिशोर जेना 84.77 मीटर तक भाला फेंककर पांचवें नंबर पर रहे, वहीं डीपी मनु 84.14 मीटर की दूरी तक भाला फेंका छठे नंबर पर रहे। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सिल्वर मेडल जीता और चेक रिपब्लिक के वाडलेच तीसरे स्थान पर रहे और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

नीरज का पहला थ्रो फाउल रहा
गेम शुरु होने पर नीरज का पहला थ्रो फाउल हो गया था लेकिन वे दूसरे ही थ्रो में उन्होंने इतिहास रच दिया।विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में नीरज के साथ-साथ कई एथलीट्स ने हिस्सा लिया था। यह चैंपियनशिप हंगरी के बुडापेस्ट में 19 अगस्त से शुरु हुई थी और 27 अगस्त तक चली।25 साल के नीरज ने पिछले साल यूजीन में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था, जिसे उन्होंने इस बार गोल्ड में बदला लिया।

पीएम मोदी ने नीरज की दी बधाई
नीरज की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी-“प्रतिभाशाली नीरज ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाया है। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून, उन्हें न सिर्फ एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है, बल्कि पूरे खेल जगत में उन्हें उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है।”

भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुऱ ने कहा- “वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। सिर्फ वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ही नहीं, नीरज चोपड़ा ने कई अन्य चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता है। एथलेटिक्स के क्षेत्र में यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है”।