देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रीराम उत्सव पर 100 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला किया गया है। श्रीराम उत्सव अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से पूरे वर्ष चलने वाला है। इतना ही नहीं अयोध्या संरक्षण एवं विकास निधि के लिए 50 करोड़ रुपये और अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। राम उत्सव का आयोजन 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से शुरु होगा जो की 22 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस उत्सव में प्रदेश के लोक कलाकारों की कला का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।



30 दिसंबर को पूरा होगा मंदिर निर्माण का पहला चरण

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को रखा गया है। इस तारीख को ध्यान में रखते हुए 30 दिसंबर तक मंदिर के निर्माण का पहला चरण पूरा कर लिया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम काफी भव्य होने वाला है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं। प्रदेश सरकार ने श्रीराम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ अयोध्या के विकास के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है। अयोध्या में आने वाले श्रृद्धालुओं की संख्या को देखते हुए हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे एक वर्ष तक अयोध्या में राम उत्सव का आयोजन किए जाने की तैयारियां भी का जा रही हैं।