देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेकुंभ को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के प्रस्तावित एयरपोर्ट को पूरा करने और वर्तमान के एयरपोर्ट में सुविधाओंको दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। वर्ष 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ होगा। महाकुंभ की महातैयारियां सरकार और प्रशासन ने शुरू कर दी हैं।
देश के उड्डयन क्षेत्र में यूपी की नई पहचान: सीएम योगी
समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रदेश में हवाई सेवाओं को और बेहतर करने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि- “उत्तर प्रदेश देश में समृद्ध होते उड्डयन क्षेत्र की नई पहचान बनकर उभरा है। उत्तर प्रदेश में अभी तीन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित हैं। नागरिक उड्डयन क्षेत्र का विस्तार हो इसके लिए प्रदेश में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की संख्या में वृद्धि करें एवं नागरिक सुविधाओं में विस्तार सुनिश्चित करें।”
कुंभ से पहले विकसित हो प्रयागराज एयरपोर्ट
प्रयागराज में साल 2025 में कुंभ का आयोजन होने वाला है। कुंभ के आयोजन को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि –“दिव्य औरभव्य कुंभ से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट की क्षमता और सुविधाओं में विस्तार किया जाए। साथ ही प्रयागराज एयरपोर्ट की क्षमता को बढ़ाकर तीन सौ से पांच सौ यात्रियों की करें। इसके अलावा प्रदेश में हेलीकॉप्टर की सुविधा को बढ़ाएं। उन्होंने कहा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर हो इसके लिए वहां पर आरआरटीएस या लाइट मेट्रो की व्यवस्था की जाए।”
गोरखपुर एयरपोर्ट का भी होगा विकास
गोरखपुर में भी एयरपोर्ट का काम जल्द ही शुरू होगा। समीक्षा के दौरान सीएम ने इस दिशा में काम करने के भी निर्दश दिए, उन्होंने कहा- “गोरखपुर एयरपोर्ट का त्रिपक्षीय सर्वे जुलाई में पूर्ण हो चुका हैअब इसका निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द प्रारंभ करें। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में तीन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, 17 हवाई पट्टी और हमारी आठ हवाई पट्टियों भारतीय वायु सेना अंतर्गत हैं। राज्य सरकार ने श्रावस्ती, आजमगढ़, चित्रकूट, अलीगढ़ में भी विकास कार्य करवाएं हैं जो पूरे हो चुके हैं कार्य की यह प्रगति सराहनीय है।