देवरिया। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 2.44 लाख सरकारी कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। दरअसल बीते दिनों कर्मचारियों से उनकी संपत्ति का ब्योरा मांगा गया था। आदेश का पालन नहीं करने पर सरकार ने यह कदम उठाया है।


31 अगस्त थी अंतिम तारीख
संपत्ति का ब्योरा जमा करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त तय की गई थी। मुख्य सचिव ने कर्मचारियों को संपत्ति की डिटेल साझा करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशानुसार सरकारी कर्मचारियों को चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा देना था। यह ब्यौरा कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल पर सबमिट करना था। लेकिन इसके बाद भी केवल 71 फीसदी कर्मचारियों ने ही अपने चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर दिया था।


शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से नहीं आया ब्योरा
वेतन सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों के रोके गए हैं जिन्होंन संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। आपको बात दें दो विभाग ऐसे हैं जिसके सबसे ज्यादा कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। साथ ही राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने भी संपत्ति का ब्योरा अभी तक नहीं दिया है। इस सभी कर्मचारियों के वेतन रोक दिए गए हैं।