देवरिया। वित्त मंत्री ने अपने (Budget 2025) बजट भाषण में महिलाओं, मिडिल क्लास और स्वास्थ्य से जुड़ी कई घोषणाएं की हैं। बजट 2025 के ऐलान के बाद अब आम आदमी के लिए कई ऐसी चीजें होंगी जिनकी कीमतें बढ़ेंगी और कुछ चीजों में महंगाई से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी चीजें हैं, जिनकी कीमतें बजट आने के बाद कम होने वाली हैं और कौन सी चीजें आम आदमी की जेब का भार बढ़ाएंगी। साथ ही जानेंगे (Budget 2025) बजट से जुड़ी कुछ बड़ी बातें।
कौन सी चीजें हुईं सस्ती?
बजट(Budget 2025) के बाद इन सभी चीजों पर टैक्स कम होने की वजह से कीमतों पर असर पड़ेगा और इन सभी सामानों की कीमतें कम होंगी।
इलेक्ट्रिक कार
जूते, बेल्ट, पर्स
स्मार्ट फोन, स्मार्ट LED टीवी
इलेक्ट्रिक कार
इलेक्ट्रिक बैटरियां
कैरियर –ग्रेड ईथरनेट स्वीच
कोबाल्ट,लीथियम, आयन बैटरी के कचरे, जिंक से प्रायमरी इम्पोर्ट ड्यूटी हटाई गई।
जहाजों के निर्माण में लगने वाले कच्चे माल पर मूल सीमा शुल्क पर छूट दी गई।
6 जीवन रक्षक दवाओं पर इम्पोर्ट ड्यूटी में छूट दी गई।
कैंसर की दवाओं के दाम भी होंगे कम।
इन चीजों के बढ़े दाम
बजट के बाद बुने हुए कपड़े और फ्लैट पैनल डिस्प्ले के दाम बढ़ जाएंगे।
सरकार का लक्ष्य निजी निवेश को बढ़ावा देना: सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कहा कि- “यह बजट आम आदमी की खर्च करने की क्षमता को मजबूत करेगा और आर्थिक विकास को गति देगा। सरकार का लक्ष्य निजी निवेश को बढ़ावा देना, घरेलू बाजार को सशक्त बनाना और मध्यम वर्ग को राहत देना है। इस बार बजट में 10 प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। इनमें गरीब, युवा, किसान और महिलाओं का विकास शामिल है। वहीं कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात को विकास में अहम योगदान देने के लिए खास प्राथमिकता दी गई है। इस बजट में हेल्थ सेक्टर के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। बजट में हर जिले के अस्पतालों में कैंसर केयर सेंटर खोले जाने का ऐलान भी किया गया है।
किसानों के लिए भी खुशखबरी
सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड यानी केसीसी की लिमिट को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है।अब किसानों को कम ब्याज दर पर कर्ज मिल सकेगा। महंगाई पर वित्त मंत्री ने कहा कि- “महंगाई दर घटकर 4.9 प्रतिशत हो गई है, जो पहले 5.4 प्रतिशत थी। सरकार ने आवश्यक वस्तुओं का बफर स्टॉक मजबूत किया है और आपूर्ति बनाए रखने के लिए खुले बाजार में सामान जारी किया है। इन कदमों से महंगाई पर काबू पाने में मदद मिली है। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार, भारत की खुदरा महंगाई धीरे-धीरे 2026 तक 4 प्रतिशत के लक्ष्य के अनुरूप हो जाएगी।
टैक्स पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम बजट पर कहा कि- “ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करेगा, ‘विकसित भारत’ के मिशन को आगे ले जाएगा और साथ ही विकास, निवेश और उपभोग को कई गुणा बढ़ाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पेश किए गए आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में पीएम मोदी ने कहा कि आज देश ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को लेकर चल रहा है और इस बजट में इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाए गए हैं। आज भारत के विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ये 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है, ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। हमने कई क्षेत्र युवाओं के लिए खोल दिए हैं। ये विकसित भारत के मिशन को आगे ले जाने वाला है, ये बजट फोर्स मल्टीप्लायर है।”
प्रहां देखें टैक्स स्लैब की पूरी जानकारी- https://newsdeoria.com/highlights-of-2025/