Astrology TodayAstrology Today

देवरिया : जून के महीने में सूर्य, शुक्र व मंगल समेत कई ग्रहों का राशि परिवर्तन हो सकता है। इसके साथ ही ग्रहों के राजकुमार बुध वक्री अवस्था में हैं। बुध को वैभव, ऐश्वर्य, बुद्धि व व्यापार का कारक माना गया है। बुध के अलावा शनिदेव भी अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री अवस्था में संचार कर रहे हैं। किसी भी ग्रह की वक्री अवस्था का अर्थ उसकी उल्टी चाल से होता है। बुध व शनि की वक्री चाल कई राशि वालों के जीवन में खुशियां ला सकती है। करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जानें दोनों ग्रहों की उल्टी चाल का किन राशि वालों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव।

मेष राशि-: इस राशि वालों के लिए बुध व शनि की वक्री अवस्था लाभकारी साबित हो सकती है। कारोबार में उन्नति के योग बनेंगे। इस समय नया निवेश करना लाभकारी रहेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं।

वृषभ राशि-: वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि व बुध की स्थिति शुभ रहेगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है। आय में वृद्धि के आसार हैं। व्यापारियों को किसी खास व्यक्ति के मार्गदर्शन से मुनाफा हो सकता है। वाणी पर संयम बरतें।

मिथुन राशि-: मिथुन राशि वालों पर शनि व बुध की उल्टी चाल का अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। इस अवधि में आपको धन लाभ हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ प्रमोशन के योग बनेंगे। नए वाहन या भवन खरीदने की उम्मीद है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

धनु राशि-: इस राशि वालों के जातकों में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में सफलता हासिल होगी। माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।