देवरिया न्यूज़

: :

Solar Eclipse: कल साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा असर?

देवरिया। साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (solar eclipse)शनिवार 29 मार्च को लगने वाला है। भारत में यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा यानी भारत में सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार शनिवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण (solar eclipse)मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका के साथ ही पश्चिमी यूरोप, उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका और रूस में देखा जा सकता है।

कब लगता है सूर्य ग्रहण (solar eclipse)? 

सूर्य ग्रहण (solar eclipse) एक महत्वपूर्ण खगोलीय और ज्योतिष घटना है। हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कार्य, शुभ कार्य और पूजा पाठ को वर्जित माना जाता है। ग्रहण हटने के बाद मंदिरों की सफाई और शुद्धीकरण के बाद ही रोज की पूजा अर्चना शुरु की जाती है। वहीं वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो सूर्य ग्रहण की स्थिति तब बनती है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। इससे सूर्य का प्रकाश कुछ देर के लिए पृथ्वी पर नहीं पहुंचती उसी काल को सूर्य ग्रहण (solar eclipse)कहते हैं। ऐसे में चंद्रमा के बीच में होने की वजह से चंद्रमा की परछाई पृथ्वी पर दिखाई देती है।

आंशिक सूर्य ग्रहण किसे कहते हैं?   

आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, लेकिन ये तीनों एक सीधी रेखा में नहीं होते। इस स्थिति में, चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को ढकता है, जिससे पृथ्वी पर कुछ जगहों पर ही ग्रहण दिखाई देता है। इस दौरान सूर्य की रोशनी का कुछ हिस्सा ही चंद्रमा द्वारा अवरुद्ध किया जाता है, जिससे दिन के उजाले में हल्की कमी आ सकती है, लेकिन पूरी तरह से अंधेरा नहीं छाता। इस प्रकार के ग्रहण को खंडग्रास सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *