देवरिया। IPL जीतने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की मैनेजमेंट टीम ट्राफी लेकर तिरुपित देवस्थानम मंदिर पहुंची। यहां पर पुजारियों के द्वारा ट्रॉफी को बालाजी को समर्पित करके विशेष पूजा कराई गई। पंडितों ने तमिल रीति-रिवाज से ट्रॉफी की पूजा की। पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।



2018 से शुरू हुई परंपरा
चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट टीम ने साल 2018 से ही ट्रॉफी को भगवान तिरुपति के चरणों में रखने और फिर पूजा कराने की परंपरा शरू की थी। इससे पहले फ्रेंचाइची के ओनर एन श्रीनिवासन ने मंदिर में पूजा की थी और ट्रॉफी जीतने पर भगवान को शुक्रिया अदा किया था। सीएसके पर लगे 2 साल के प्रतिबंध के बाद साल 2018 में टीम ने वापसी कर आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।

एयरपोर्ट से सीधे मंदिर ले जाई गई ट्रॉफी
IPL 2023 का खिताब अपने नाम करने के बाद टीम 30 मई को चेन्नई पहुंची। यहां पहुंचते ही सबसे पहले ट्रॉफी लेकर मैनेजमेंट टीम एयरपोर्ट से ही मंदिर पहुंची। हालांकि ट्रॉफी की पूजा के दौरान टीम का कोई भी खिलाड़ी साथ में नहीं था। मंदिर में हुई पूजा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया खूब शेयर किए जा रहे हैं। पूजा के दौरान एन श्रीनिवासन मंदिर में मौजूद रहे।