देवरिया : ग्रहों की स्थिति बदलने से राशिफल में भी बदलाव होता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में हर दिन बदलाव होता है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव की विधिवत पूजा करने से सुख, समृद्धि व खुशहाली का आगमन होता है। आइए जानते हैं लकी राशियों के बारे में….
मिथुन राशि- आज इस राशि के जातक के मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। इसके अलावा वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
तुला राशि- इस राशि के जातक के परिवार का माहौल सुखद रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी। आय की स्थिति सन्तोषजनक हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक यात्रा के योग भी हैं।
कुंभ राशि- इस राश के लोगों की भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मन अशान्त रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी।