देवरिया। ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा हो चुकी है। इस बार भारत के हिस्से में भी 2 अवॉर्ड्स आए हैं। शॉर्ट फिल्म “द एलीफेंट व्हिस्पर्स” को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है, वहीं फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया है। शौनक सेन की ऑल “दैट ब्रीथ्स” ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म श्रेणी में ऑस्कर जीता है।

इस कैटेगरी में “द एलिफेंट व्हिस्पर्स” पहली भारतीय फिल्म
ऑस्कर में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री की कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाली “एलीफेंट व्हीसपर्स” पहली और नॉमिनेट होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म है। इस फिल्म को गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है और निर्देशक कार्तिक गोंसालविज ने निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी अकेले छोड़े गए हाथी और उसकी देख-रेख करने वालों के बीच भावुक संबंध के बारे में है।

नाटू-नाटू ने जीता बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड
बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर अपने नाम किया है। नाटू-नाटू गाने को गीतकार चंद्र बोस ने लिखा है और इसका लिए संगीत एमएम किरवानी ने दिया है। तेलुगू में नाटू का मतलब नाचना होता है और इस गाने में दोनों किरदार अपने बचपन की बातों को याद करते हुए डांस करते हैं। साल 2008 में फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के गाने जय हो को इसी कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था। 15 साल बाद नाटू-नाटू ने भी ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड जीतकर भारतीय फैन्स को खुश कर दिया।

यूक्रेन में हुई थी गाने की शूटिंग
नाटू-नाटू गाने की शूटिंग 2021 में यूक्रेन के राष्ट्रपति भवन में हुई थी। गाने के कोरियोग्राफर रक्षित ने गाने के लिए 95 स्टेप तैयार किए थे। स्टेप्स को परफेक्ट करने के लिए 18 रिटेक लिए गए थे। दोनों मुख्य किरदारों के अलावा इसमें 50 बैकग्राउंड डांसर, 400 जूनियर आर्टिस्ट शामिल हुए थे। इस एक गाने को पूरा करने में कई दिन का समय लग गया था। नाटू-नाटू सॉन्ग को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिल चुका है।

नाटू-नाटू के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड्स
नाटू नाटू के रिलीज के 24 घंटों में ही इस गाने के तमिल वर्जन को यू ट्यूब पर 17 मिलियन व्यूज मिल चुके थे। इसके बाद इस गाने को हिंदी समेत कुल 5 भाषाओं में रिलीज किया गया। सिर्फ हिंदी वर्जन को ही 265 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।