देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबियत फिर बिगड़ गई है। +उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार देर शाम उन्हें मथुरा रोड स्थित अपोलो अस्पताल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक लालकृष्ण आडवाणी का इलाज डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हो रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर पूरे समय उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

पिछले हफ्ते एम्स में हुए थे एडमिट
लालकृष्ण आडवाणी की उम्र 96 वर्ष है। ऐसे में उन्हें उम्र से जुड़ी परेशानी लगी रहती है।हाल ही में 26 जून को भी तबीयत बिगड़ने पर लाल कृष्ण आडवाणी को एम्स में भर्ती कराया गया था। लालकृष्ण आडवाणी की मूत्रविज्ञान, हृदयरोग विज्ञान और जेरिएट्रिक मेडिसिन सहित विभिन्न विशेषज्ञों ने जांच की थी। 27 जून को उन्हें एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया था। तबीतय बिगड़ने की खबर मिलते ही उनके चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने शपथ के बाद घर जाकर की थी मुलाकात

लाल कृष्ण आडवानी भाजपा के काफी वरिष्ठ और सम्मानीय नेताओं में से एक हैं। आडवाणी उन नेताओं में से हैं जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन की अगुवाई की थी। पीएम नरेंद्र मोदी को अयोध्या में सबसे पहले लालकृष्ण आडवाणी के साथ ही देखा गया था। जब नरेंद्र मोदी राजनीति में नए-नए थे उस समय लालकृष्ण आडवाणी देश की राजनीति में अग्रिम पंक्ति में अपनी जगह बना चुके थे। आडवाणी जून 2002 से मई 2004 तक उप-प्रधानमंत्री और अक्टूबर 1999 से मई 2004 तक केंद्रीय गृहमंत्री रहे। वह कई बार 1986 से 1990, 1993 से 1998 और 2004 से 2005 तक भाजपा अध्यक्ष रहे। बीजेपी में उनकी वरिष्टता के सम्मान में पीएम पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके घर जाकर उनसे मुलाकात की थी।