देवरिया। सोमवार को प्रयागराज में UPPCS ऑफिस के सामने छात्रों ने हजारों की संख्या में प्रदर्शन किया। इन छात्रों की मांग है कि PCS और RO/ARO की परीक्षा एक ही दिन कराई जाए। छात्रों का प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया जिसके बाद हंगामा और भी बढ़ गया। इस पर अखिलेश यादव ट्विट कर विरोध जताते हुए लिखा- ‘युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!’।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2024 प्रारंभिक और आरओ-एआरओ-2024 प्रारंभिक परीक्षा को दो अलग-अलग दिन आयोजित कराने का फैसला किया गया है। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सात और आठ दिसंबर और आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 व 23 दिसंबर को होनी है। छात्रों का कहना है दोनों परीक्षाएं एक ही दिन एक साथ कराई जाए।
मांग नहीं मानने तक आंदोलन की चेतावनी
छात्र बड़ी संख्या में पीएससी ऑफिस के सामने धरने पर बैठे हुए हैं। आंदोलनकर रहे छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांग मान नहीं ली जाती, तब तक वो आंदोनल करते रहेंगे। आंदोलनकारी छात्रों की संख्या और उग्र प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस, पीएसी के साथ आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही आयोग जाने वाले सभी रास्तों को ब्लाक कर दिया गया है।
छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज
PSC कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का प्रदर्शन कुछ समय के बाद उग्र हो गया था। छात्र लगभग 10 हजार की संख्या में थे। स्थिति को काबू करने केलिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिससे हालात और बिगड़ गए। लाठी चार्ज के बाद मौके पर भगदड़ जैसे हालात हो गए हैं।