देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चित्रकूट के दौरे पर थे। इस दौरान वह तुलसी पीठ भी पहुंचे। जहां कांच मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन किए। इसके बाद तुलसी पीठ के जगद्गुरु रामानंदाचार्य का आशीर्वाद लिया। पीएम ने इस दौरान एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत की। जहां उन्होंने स्वामी रामभद्राचार्य जी द्वारा रचित ‘अष्टाध्यायी भाष्य’, ‘रामानंदाचार्य चरितम’ और ‘भगवान श्री कृष्ण की राष्ट्रलीला’ नामक किताब का विमोचन किया।

स्वामी रामभद्राचार्य से हुई आत्मीय मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चित्रकूट में स्वामी रामभद्राचार्य से हुई मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह भावुक हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है जब मंच पर जब जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य प्रधानमंत्री से मिले तो उन्होंने पीएम मोदी को गले से लगा लिया। इसके बाद अपना स्थान ग्रहण किया। जगतगुरु से मिली इस आत्मीयता को प्रधानमंत्री मोदी ने भी दिल खोलकर स्वीकार किया और उनका आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में स्वामी रामभद्राचार्य की तारीफ भी की।

रामभद्राचार्य जी का स्नेह अभिभूत कर देता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- “मेरा सौभाग्य है, आज पूरे दिन मुझे अलग-अलग मंदिरों में प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिला और संतों का आशीर्वाद भी मिला। विशेषकर संत रामभद्राचार्य जी का स्नेह जो मुझे मिलता है वह अभिभूत कर देता है। दुनिया में इन हजारों वर्षों में कितनी ही भाषाएं आईं और चली गईं। नई भाषाओं ने पुरानी भाषाओं की जगह ले ली। लेकिन हमारी संस्कृति आज भी उतनी ही अक्षुण्ण और अटल है। संस्कृत समय के साथ परिष्कृत तो हुई लेकिन प्रदूषित नहीं हुई।”

पिछड़ी मानसिकता के लोग कभी कामयाब नहीं होंगे: PM
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- “दूसरे देश के लोग मातृभाषा जाने तो ये लोग प्रशंसा करेंगे लेकिन संस्कृत भाषा जानने को ये पिछड़ेपन की निशानी मानते हैं। इस मानसिकता के लोग पिछले एक हजार साल से हारते आ रहे हैं और आगे भी कामयाब नहीं होंगे।मोदी ने कहा कि जिन लोगों के मन से गुलामी की मानसिकता नहीं गई ऐसे लोग ही संस्कृति से बैर रखते हैं।
“चित्रकूट आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है”
तुलसी पीठ जाने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी सदगुरु सेवा ट्रस्ट के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री ने स्व. श्री अरविंद भाई मफतलाल जी के जन्म शताब्दी समारोह में अपने संबोधन में कहा कि- “चित्रकूट के श्रीसद्गुरु सेवासंघ आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पीएम ने कहा कि चित्रकूट अलौकिक है। यहां प्रभु श्रीराम के साथ सीता माता और लक्ष्मण का नित्यक निवास है।” इस दौरान पीएम ने अरविंद भाई मफतलाल का फोटोयुक्त डाक टिकट भी जारी किया, साथ ही जानकीकुंड चिकित्सालय की नई शाखा या प्रकोष्ठ का भी उद्घाटन किया। पीएम ने श्री राम संस्कृत महाविद्यालय का भी दौरा किया।
सीएम शिवराज ने किया ट्वीट
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक्सट हैंडल पर पोस्ट कर पीएम का स्वागत किया और लिखा और कहा कि- “हर्ष का विषय है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आज मध्यप्रदेश की पुण्य धरा पर पधार रहे हैं। मैं समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आपका हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।”