देवरिया। देश को आज अपनी पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन मिल गई है। जिसे (namo bharat rapid rail)‘नमो भारत रैपिड ट्रेन’ नाम दिया गया है। भुज से अहमदाबाद के शुरु की गई इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। आइए जानते हैं नमो भारत रैपिड ट्रेन की क्या खासियत है और ये वंदे भारत एक्सप्रेस से किस तरह से अलग है।

स्पीड
नमो भारत रैपिड ट्रेन एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। यह 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। भुज से अहमदाबाद की 359 किलोमीट की दूरी को यह ट्रेन 5 घंटे 45 मिनट में पूरी कर लेगी।

किराया
बताया जा रहा है नमो भारत रैपिड रेल का न्यूनतम किराया 30 रुपए रखा गया है। इस पर सुपरफास्ट सरचार्ज, जीएटी, रिजर्वेशन चार्ज भी एड किया जाएगा। इस ट्रेन से 50 किलोमीटर की यात्र करने पर मूल किराया 60 रुपए और दूसरे चार्ज भी देने होंगे। बढ़ते हुए हर किलोमीटर पर 1.20 रूपए एड होते जाएंगे।

कोच
नमो भारत रैपिड रेल (namo bharat rapid rail) में 12 कोच लगाए गए हैं। इस ट्रेन में बैठने की कैपिसीट 1,150 पैसेंजर है। साथ ही इस ट्रेन में मेट्रो की तरह खडे होकर भी यात्रा की जा सकती है।

स्टॉपेज

भुज से चलकर अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन को 9 स्टेशनों में स्टॉपेज दिया गया है। ट्रेन हर स्टेशन में करीब 2 मिनट रुकेगी। नमो भारत रैपिड रेल अहमदाबाज से भुज के बीच अंजार, गांधी धाम, भचाऊ, समखियाली, हलवद, ध्रांगध्रा, वीरमगाम, चांदलोदिया और साबरमती स्टेशन में रुकेगी।

टेक्नोलॉजी

नमो भारत ट्रेन (namo bharat rapid rail) के कोचेस को हर तरह की मॉर्डन टेक्नोलॉजी का उपयोग करके बनाया गया है। ट्रेन में ऑटोमेटेड गेट, डिफ्यूज्ड लाइस्ट, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, डिफ्यूज्ड लाइटिंग, रूट इंडिकेटर डिस्प्ले, वाइड पैनोरमिक वीन्डोज और सीसीटीवी कैमरें लगे हुए हैं।

शेफ्टी
ट्रेन में यात्रियों की शेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसमें ‘कवच’ एंटी कोलिजन सिस्टम लगाया गया है।कवच एक ऐसा सिस्टम है जो खतरे को भांप लेता है और ट्रेन की स्पीड को कम कर देता है।