देवरिया। पेरिस ओलंपिक में भारत के नाम चौथा मेडल पक्का हो गया है। विनेश फोगाट ने इतिहास रचते हुए ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। विनेश ने महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज गुजमैन को 5-0 से मात दी।


विनेश ने दिखाया बेहतरीन खेल
विनेश ने गेम के आखिरी तीन मिनट में क्यूबा की पहलवान पर डबल लेग अटैक किया अपने पाले में 4 अंक जोड़ लिए। विनेश ने आखिर तक इस बढ़त को बनाए रखी। पहले मैच में भी विनेश ने विश्व चैंपियन सुसाकी को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइलन में जगह बनाई थी। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने क्यूबा की ओकसाना को 7-5 से हराया। सेमीफाइनल मैच में विनेश ने क्यूबा की यूसनेलिस गूजमैन लोपेज को 5-0 से हराकर फाइनल में पहुंच गईं।


भारत का चौथा मेडल पक्का
विनेश के फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत का तीसरा मेडल पक्का हो गया है। विनेश को अब सिल्वर मेडल मिलना तय हो गया है। विनेश ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में एक ही दिन में अपना पहला मैच, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच खेला। तीनों ही मैच में विनेश के पहलवानी के दांव-पेंच देखने लायक थे। अब विनेश ने देश के नाम सिल्वर तो कर ही दिया है लेकिन उनका कहना है कि वो गोल्ड से कम में नहीं रुकने वाली हैं।